{"_id":"59f347704f1c1bec538b99fd","slug":"two-bases-of-jaish-e-mohammad-busted-in-the-valley","type":"story","status":"publish","title_hn":"जम्मू-कश्मीऱः घाटी में सुरक्षा बलों ने जैश-ए-मोहम्मद के दो ठिकानों किया धवस्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जम्मू-कश्मीऱः घाटी में सुरक्षा बलों ने जैश-ए-मोहम्मद के दो ठिकानों किया धवस्त
amarujala.com- Presented by: चंद्रा पाण्डेय
Updated Fri, 27 Oct 2017 08:31 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दक्षिणी कश्मीर के पुलवामा जिले के त्राल इलाके में सुरक्षा बलों ने शुक्रवार को जैश-ए-मोहम्मद के दो आतंकी ठिकाने ध्वस्त किए। इस दौरान भारी मात्रा में खाने-पीने की सामग्री और कपड़े बरामद किए गए। इलाके में जैश के कनेक्शन को सुरक्षा बल खंगाल रहे हैं।
विज्ञापन
खुफिया सूचना के आधार पर 180 बटालियन सीआरपीएफ, 42 राष्ट्रीय रायफल्स तथा पुलिस ने संयुक्त रूप से त्राल के नारिस्तान गांव में तलाशी अभियान चलाया। इस दौरान गांव के बाहर बने आतंकी ठिकाने का पता लगाने में सफलता हाथ लगी। तलाशी के दौरान हथियार तो बरामद नहीं हुए, लेकिन खाने-पीने की सामग्री मिली।
विज्ञापन
पुलिस का कहना है कि इलाके में सक्रिय ओवर ग्राउंड वर्करों की तलाश की जा रही है जो आतंकियों को खाने-पीने की सामग्री के भंडारण में मदद करते हैं। उधर, दक्षिणी कश्मीर के ही काजीगुंड के राजलू कुंड इलाके में आतंकियों की मौजूदगी की सूचना पर सुरक्षा बलों ने कासो चलाया। इस दौरान पूरे इलाके को घेरकर तलाशी ली गई। हालांकि, आतंकियों का पता न लगने पर कासो समाप्त कर दिया गया।
विज्ञापन