{"_id":"65d11e12293faf5f16099c87","slug":"two-arrested-in-samba-samba-news-c-289-1-sjam1009-101864-2024-02-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jammu News: पशु तस्करी में दो गिरफ्तार, चार मवेशी मुक्त करवाए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jammu News: पशु तस्करी में दो गिरफ्तार, चार मवेशी मुक्त करवाए
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सांबा। जिला पुलिस ने शनिवार को पशु तस्करी के प्रयास को नाकाम कर दो पशु तस्करों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है।
जानकारी के अनुसार पुलिस थाना घगवाल की टीम ने टपयाल हाइवे पर नाका लगाया था। इस दौरान कठुआ की ओर से आ रहे बिना नंबर के एक महिंद्रा लोड कैरियर को जांच के लिए रुकने का इशारा किया। चालक ने गति और तेज कर दी और वाहन को किसी सड़क अवरोधक से टकरा दिया। इसके बाद पुलिस ने वाहन चालक को पकड़ लिया। जांच के दौरान वाहन के अंदर चार गोवंश पाए गए, जो क्रूर तरीके से बंधे थे और बिना किसी वैध अनुमति के अवैध रूप से ले जाए जा रहे थे।
गोवंश तस्करों की पहचान आदिल हुसैन और तालाब हुसैन निवासी माई चक जिला कठुआ को गिरफ्तार कर लिया है। बचाए गए सभी गोवंशों को सुरक्षित स्थान पर स्थानांतरित कर दिया गया है।