{"_id":"68171c9a5fa4b2bfc1039454","slug":"two-army-jawans-die-after-vehicle-rolls-into-gorge-in-ramban-2025-05-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jammu Kashmir: रामबन में सेना का वाहन 700 फीट गहरी खाई में गिरा, लोहे का ढेर बना आर्मी ट्रक; तीन जवान बलिदान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jammu Kashmir: रामबन में सेना का वाहन 700 फीट गहरी खाई में गिरा, लोहे का ढेर बना आर्मी ट्रक; तीन जवान बलिदान
Sun, 04 May 2025 02:00 PM IST
निकिता गुप्ता
अमर उजाला, नेटवर्क जम्मू
अमर उजाला, नेटवर्क जम्मू
Published by: निकिता गुप्ता
Updated Sun, 04 May 2025 02:00 PM IST
सार
जम्मू-कश्मीर के रामबन जिले में सेना का एक वाहन 700 फीट गहरी खाई में गिरने से तीन जवान बलिदान हो गए। हादसा श्रीनगर की ओर जा रहे सेना के काफिले के दौरान बैटरी चश्मा क्षेत्र में हुआ, जहां ट्रक फिसलकर खाई में गिर गया।
विज्ञापन
तीन जवान बलिदान
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
जम्मू-कश्मीर के रामबन जिले में रविवार को एक बड़ा हादसा हो गया। सेना का ट्रक फिसलकर करीब 700 फीट गहरी खाई में जा गिरा। इस दर्दनाक दुर्घटना में तीन जवान बलिदान हो गए। अधिकारियों ने बताया कि हादसा नेशनल हाईवे-44 पर बैटरी चश्मा के पास सुबह 11:30 बजे हुआ। सेना का यह ट्रक जम्मू से श्रीनगर जा रहे एक काफिले का हिस्सा था।
विज्ञापन
हादसे के तुरंत बाद, एसडीआरएफ, पुलिस, सेना और स्थानीय स्वयंसेवकों ने मिलकर बचाव अभियान चलाया। दुर्घटना में वाहन पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया और उसमें सवार तीन सैनिक बलिदान हो गए। शहीद हुए सैनिकों का नाम अमित कुमार, सुजीत कुमार और मन बहादुर है। उनके शवों को खाई से बाहर निकाला जा रहा है। अधिकारियों ने कहा कि हादसा इतना दर्दनाक है कि वाहन दुर्घटना के बाद लोहे के ढेर में तब्दील हो गया।
विज्ञापन
सेना और प्रशासन दोनों ने जवानों के बलिदान पर शोक व्यक्त किया है। दुर्घटना के कारणों की जांच शुरू कर दी गई है।
संबंधित वीडियो-
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन