फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Tunnel found on international border for terrorist infiltration

नापाक साजिश: सांबा में अंतरराष्ट्रीय सीमा से 150 मीटर अंदर मिली सुरंग, सुंजवां में फिदायीन हमले से जुड़ रहे तार

Wed, 04 May 2022 09:40 PM IST
विमल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, सांबा
अमर उजाला नेटवर्क, सांबा Published by: विमल शर्मा Updated Wed, 04 May 2022 09:40 PM IST
सार

सांबा जिले से लगने वाली अंतरराष्ट्रीय सीमा पर आतंकी घुसपैठ करवाने के लिए सुरंग बनाने की साजिश रची गई है। इसको सुरक्षा एजेंसियों ने नाकाम कर दिया है। इलाके में गश्त तेज कर दी गई है। 

विज्ञापन
Tunnel found on international border for terrorist infiltration
सांबा अंतरराष्ट्रीय बॉर्डर पर बनाई गई सुरंग - फोटो : पीआरओ

विस्तार

जम्मू के सुंजवां में 22 अप्रैल की सुबह हुए फिदायीन हमले की जांच के बीच सांबा के अंतरराष्ट्रीय बॉर्डर पर बड़ी सुरंग मिली है। प्रारंभिक जांच में माना जा रहा है कि जैश के दोनों आतंकी इसी सुरंग से घुसपैठ कर सपवाल तक पहुंचे और फिर ट्रक से सुंजवां लाए गए। सांबा सेक्टर की चक फकीरा बॉर्डर आउट पोस्ट के नजदीक यह सुरंग बीएसएफ के विशेष तलाशी अभियान में मिली है। बुधवार शाम को सुरंग मिलते ही छानबीन को तेज कर दिया गया। सूत्रों ने बताया कि भारतीय क्षेत्र में मिला सुरंग का मुहाना अंतरराष्ट्रीय सीमा से करीब 150 मीटर अंदर और तारबंदी से 50 मीटर के फासले पर है। 

विज्ञापन

सुरंग की जांच वीरवार सुबह से और कड़ी निगरानी में होगी 

हालांकि बीएसएफ ने अंधेरा होने की वजह से सुरंग की छानबीन अब वीरवार को आगे बढ़ाने की बात कही है। सूत्रों ने बताया कि विशेष सुरंग जांच अभ्यास के दौरान बीएसएफ की एक टुकड़ी को बुधवार शाम 4.45 बजे सुरंग का पता चला। जवानों की नजर घास पर पड़ी, जिसके नीचे की मिट्टी में खोदाई की गई थी।

विज्ञापन

जांच आगे बढ़ी तो सुरंग का मुहाना खुल गया

घास को हटाया गया तो उसके नीचे हरे रंग का प्लास्टिक बैग नजर आया। जांच आगे बढ़ी तो सुरंग का मुहाना खुल गया। सीमा पर तारबंदी कहीं पर भी कटी नहीं मिली है। ऐसे में माना जा रहा है कि आतंकी चक फकीरा पोस्ट के पास मिली सुरंग से ही घुसपैठ कर दाखिल हुए थे। अफगानिस्तान में बोली जाने वाली पश्तो भाषा में बात कर रहे दोनों आतंकियों को ट्रक चालक सांबा के सपवाल से बैठाकर जम्मू ले गया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

पाकिस्तान की चमन खुर्द चौकी के सामने से खोदी गई है सुरंग

सूत्रों ने बताया कि प्रारंभिक जांच में सुरंग की पूरी लंबाई का अभी पता नहीं चल पाया है, लेकिन इसे पाकिस्तान की चमन खुर्द पोस्ट के सामने से खोदा गया है। पाकिस्तानी पोस्ट की यहां से दूरी महज 900 मीटर की है। सुरंग से चक फकीरा पोस्ट 300 मीटर और चक फकीरा गांव से 700 मीटर की दूरी है। 

सांबा और जम्मू में देर रात चला चेकिंग अभियान 

सांबा बॉर्डर पर चक फकीरा पोस्ट के पास सुरंग मिलने के बाद पूरे इलाके में सुरक्षा बढ़ा दी है। घुसपैठ की आशंका के बाद पूरे इलाके में चेकिंग शुरू कर दी है। देर रात जम्मू और सांबा जिले की पुलिस कई इलाकों में गश्त करती रही। इसके अलावा बॉर्डर से जुड़े इलाके में अतिरिक्त सुरक्षाबल लगाए गए हैं। 
 

बीएसएफ की अभेद्य निगरानी से बचने के लिए सुरंग का हथकंडा

अंतरराष्ट्रीय सीमा पर पाकिस्तान की हरकत पर नजर रखने के लिए सीमा सुरक्षा बल ने अत्याधुनिक उपकरणों के साथ सुरक्षा ग्रिड तैयार किया है। सीआईबीएमएस यानी कॉम्प्रिहेंसिव इंटीग्रेटेड बॉर्डर मैनेजमेंट सिस्टम से आतंकी घुसपैठ के मंसूबे लगातार नाकाम हो रहे हैं।



यह सिस्टम किसी भी मौसम में मानव हलचल को पकड़ लेता है। कई बार आतंकी घुसपैठ की कोशिशों को इसी सिस्टम की मदद से ऐन मौके पर नाकाम कर दिया गया है। यही वजह है कि पाकिस्तान सुरंगें खोदकर आतंकियों को इस पार धकेलने की कोशिशें कर रहा है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed