{"_id":"644227f53b2146f0fd0cf8c0","slug":"tulip-garden-will-be-closed-for-people-from-21-april-2023-2023-04-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Tulip Garden: आज ट्यूलिप गार्डन लोगों के लिए हो जाएगा बंद, इस बार अब तक 3.80 लाख पर्यटकों ने किया दीदार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Tulip Garden: आज ट्यूलिप गार्डन लोगों के लिए हो जाएगा बंद, इस बार अब तक 3.80 लाख पर्यटकों ने किया दीदार
Fri, 21 Apr 2023 11:36 AM IST
kumar गुलशन कुमार
अमर उजाला नेटवर्क, श्रीनगर
अमर उजाला नेटवर्क, श्रीनगर
Published by: kumar गुलशन कुमार
Updated Fri, 21 Apr 2023 11:36 AM IST
सार
ट्यूलिप गार्डन को 21 अप्रैल को लोगों के लिए बंद कर दिया जाएगा। फ्लोरीकल्चर विभाग के निदेशक ने जारी निर्देश में कहा कि बाग को 21 अप्रैल से लोगों के लिए बंद कर दिया जाए।
विज्ञापन
Tulip Garden in Kashmir
- फोटो : बासित जरगर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
जम्मू कश्मीर की ग्रीष्मकालीन राजधानी श्रीनगर की डल झील के किनारे जबरवन पहाड़ियों के दामन में स्थित एशिया के सबसे बड़े ट्यूलिप गार्डन को 21 अप्रैल को लोगों के लिए बंद कर दिया जाएगा। फ्लोरीकल्चर विभाग के निदेशक ने जारी निर्देश में कहा कि बाग को 21 अप्रैल से लोगों के लिए बंद कर दिया जाए।
विज्ञापन
बता दें कि बाग में इस बार सबसे अधिक पर्यटक आए हैं, क्योंकि पिछले एक महीने से अधिक समय में विभिन्न देशों और राज्यों के 3.80 लाख से अधिक लोगों ने बगीचे का दौरा किया। बता दें कि इस वर्ष पिछले वर्ष का भी रिकॉर्ड टूटा है जब 3.60 लाख लोग ट्यूलिप गार्डन घूमने आए थे।
विज्ञापन