{"_id":"67ddc97750c99232270e64c0","slug":"tulip-garden-srinagar-jammu-news-c-10-lko1027-571397-2025-03-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jammu News: 26 को खुलेगा ट्यूलिप गार्डन, सीएम करेंगे उद्घाटन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jammu News: 26 को खुलेगा ट्यूलिप गार्डन, सीएम करेंगे उद्घाटन
विज्ञापन
श्रीनगर का ट्यूलिप गार्डन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फूलों की इस बहार में 74 किस्मों का कर सकेंगे दीदार
अमर उजाला ब्यूरो
श्रीनगर। डल झील के किनारे जबरवान की पहाड़ियों के दामन में स्थित एशिया का सबसे बड़ा ट्यूलिप गार्डन 26 मार्च को खोला जाएगा। मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला गार्डन का उद्घाटन करेंगे। फ्लोरीकल्चर विभाग ने ट्यूलिप की दो नई किस्मों को जोड़ा है। कुल 74 प्रकार के ट्यूलिप के बल्ब इस बार देखने को मिलेंगे।
कश्मीर घाटी में मौसम-ए-बहार की आमद के साथ ही नए पर्यटन सीजन की शुरुआत हो गई है। सबसे पहले आगंतुकों के लिए एशिया के सबसे बड़े ट्यूलिप गार्डन को खोला जाता है। अधिकारियों के अनुसार, विभाग ट्यूलिप बल्बों को चरणबद्ध तरीके से लगाता है, ताकि फूल एक माह या उससे अधिक समय तक रहें। ट्यूलिप गार्डन के सहायक फ्लोरीकल्चर अधिकारी आसिफ अहमद ने बताया, गार्डन में फूल खिलना शुरू हो गए हैं। गार्डन में फूलों और रंगों की विविधता बढ़ाने के लिए हाइसिंथ, डेफोडिल, मस्करी और साइक्लैमेन जैसे अन्य फूलों के पौधे भी लगाए जाएंगे। 55 हेक्टेयर में फैले गार्डन में लगभग 17 लाख ट्यूलिप बल्ब लगाए गए हैं।
बता दें कि इंदिरा गांधी मेमोरियल ट्यूलिप गार्डन की स्थापना तत्कालीन मुख्यमंत्री गुलाम नबी आजाद ने वर्ष 2007 में की थी। इस गार्डन की शुरुआत हॉलैंड से आयातित 50,000 ट्यूलिप बल्बों के साथ हुई थी। पिछले साल 4.65 लाख से अधिक घरेलू व विदेशी पर्यटकों ने गार्डन का भ्रमण किया था।