{"_id":"5732344d4f1c1b0105919ae5","slug":"tuesday-s-rains-in-jammu","type":"story","status":"publish","title_hn":"चढ़ते पारे से बारिश और हवाओं ने दी राहत ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चढ़ते पारे से बारिश और हवाओं ने दी राहत
ब्यूरो, अमर उजाला/जम्मू
Updated Wed, 11 May 2016 12:49 AM IST
विज्ञापन
जम्मू में बारिश से गर्मी से राहत
- फोटो : Amar Ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भीषण गर्मी झेल रहे राज्य के लोगों को मंगलवार की शाम हलकी बारिश और तेज हवाओं से थोड़ी राहत मिली। जिला कठुआ, उधमपुर, राजोरी सहित अन्य हिस्सों में बारिश हुई।
जम्मू में हलकी बूंदाबांदी जारी रही। हालांकि जम्मू में इस सीजन दूसरी बार दिन का पारा चालीस डिग्री के ऊपर चला गया। दिन के साथ रात का तापमान भी तपिश दे रहा है। मौसम विभाग के अनुसार अगले चौबीस घंटों में कुछ स्थानों पर बारिश हो सकती है।
जम्मू में सुबह ही गर्मी ने अपना रूप दिखाना शुरू कर दिया था और दोपहर को बाहर निकलना भी मुश्किल हो रहा था। शाम को अचानक तेज हवाएं चलनी लगीं। आसपास के क्षेत्रों में हलकी बारिश से वातावरण में तपिश से थोड़ी राहत महसूस की गई, लेकिन दिन का अधिकतम पारा 40.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो राज्य में सबसे अधिक था।
विज्ञापन
रियासत की ग्रीष्मकालीन राजधानी श्रीनगर में दिन का अधिकतम तापमान 26.7 और न्यूनतम 11.3 डिग्री सेल्सियस रहा। इसी तरह कारगिल में दिन का पारा 24.1 और न्यूनतम 8.4 डिग्री सेल्सियस रहा। आगामी दिनों में मौसम फिर करवट बदल सकता है।