फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   tt championship in ju

टीटी में उधमपुर, एमबीएस, जीएमसी, एस्काम सेमीफाइनल में

Thu, 28 Aug 2014 02:12 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू Updated Thu, 28 Aug 2014 02:12 AM IST
विज्ञापन
tt championship in ju

जेयू के जिम्नेजियम हॉल में चल रही अंतर कालेज टेबल टेनिस चैंपियनशिप में पुरुष वर्ग में गवर्नमेंट डिग्री कालेज उधमपुर, एमबीएस कालेज, जीएमसी, एस्काम ने जीत अभियान को जारी रखते हुए सेमीफाइनल में प्रवेश किया। महिला वर्ग में महिला कालेज परेड, महिला कालेज उधमपुर और एसपीएमआर ने भी सेमीफाइनल में जगह बनाई।

विज्ञापन


शारीरिक शिक्षा विभाग और जेयू की ओर से बुधवार को पुरुष वर्ग के क्वार्टर फाइनल मुकाबलों में गवर्नमेंट डिग्री कालेज उधमपुर ने जीजीएम साइंस कालेज को एकतरफा मुकाबले में 3-0 से शिकस्त देकर सेमीफाइनल में प्रवेश किया। अंकित शर्मा ने अमन दुबे, रोहित पाल ने शुभम कुमार और आकाशदीप ने दानिश मिश्रा को शिकस्त दी।
विज्ञापन


इसी तरह, एमबीएस कालेज ने एसपीएमआर कालेज आफ कामर्स को 3-1 से मात दी। विजेता टीम की ओर से गुरकिरत सिंह ने अभय शर्मा, जैश सिंह ने धीरज सिंह, जैश सिंह ने अभय शर्मा को पछाड़ा। कामर्स कालेज की ओर से धीरज सिंह ने जैश सिंह को मात दी। जीएमसी ने एमएएम कालेज को कांटे की टक्कर में 3-2 से शिकस्त दी। विजेता टीम की ओर से तनवीर बांडे ने फारूक अहमद, नासिर अली ने आदिल अहमद और प्रणव महाजन ने फारूक अहमद को शिकस्त दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


एमएएम की ओर से इरफान हुसैन ने प्रणव महाजन और इरफान हुसैन ने तनवीर बांडे को शिकस्त दी। एक अन्य क्वार्टर फाइनल में एस्काम ने पीजी विभाग को 3-0 से पछाड़ा। तपन शर्मा ने शुभम सिंह, अमित आनंद ने आयुष और शुभम महाजन ने अभिनव को मात दी। महिला वर्ग के क्वार्टर फाइनल मुकाबलों में महिला कालेज परेड ने जीजीएम साइंस कालेज को 3-0 से पछाड़ा। जहारा हिनाज ने तेसरिंग अंगमो, सोनलिका ने तंडुप और सोनाली ने रिग्जिन को पछाड़ा।


महिला कालेज उधमपुर ने पीजी विभाग को कांटे की टक्कर में 3-2 से शिकस्त दी। विजेता टीम की ओर से पूर्वी ने संगीता, पिंकी ने शिबाली और पारुल ने संगीता को मात दी। पीजी की ओर से नितानी बख्शी ने पारुल, नितानी बख्शी ने पूर्वी को मात दी। एसपीएमआर कालेज आफ कामर्स ने गवर्नमेंट डिग्री कालेज पलोड़ा को 3-1 से मात दी। विजेता टीम की ओर से आर्य ने शिक्षा अंगोत्रा, सिमरन ने शिल्पा, आर्य ने शिवांगी को मात दी। पलौड़ा की ओर से शिवांगी ने परिवा को शिकस्त दी। इन मुकाबलों में रविश वेद, गौरव शर्मा, अमित शर्मा, संदीप खदोत्रा, रेखा तकनीकी अधिकारी रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed