फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Trump's disclosure on Kashmir mediation is a huge policy shift: Mehbooba Mufti

कश्मीर पर तीसरे पक्ष की मध्यस्थता बड़े बदलाव को जाहिर करता है: महबूबा मुफ्ती

Tue, 23 Jul 2019 06:58 PM IST
Pranjal Dixit न्यूज डेस्क, अमर उजाला, श्रीनगर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, श्रीनगर Published by: Pranjal Dixit Updated Tue, 23 Jul 2019 06:58 PM IST
विज्ञापन
Trump's disclosure on Kashmir mediation is a huge policy shift: Mehbooba Mufti
महबूबा मुफ्ती - फोटो : फाइल, एएनआई

पीपुल्स डेमोक्रेटिक पार्टी (पीडीपी) प्रमुख महबूबा मुफ्ती ने कहा कि कश्मीर पर तीसरे पक्ष की मध्यस्थता के बारे में अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का खुलासा नीति में बड़े बदलाव को जाहिर करता है। उन्होंने कहा कि भारत और पाकिस्तान को इस मौके का इस्तेमाल बातचीत के माध्यम से शांति स्थापित करने के लिए करना चाहिए। 

विज्ञापन


पूर्व मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती ने मंगलवार को एक ट्वीट कर कहा कि, जम्मू कश्मीर पर तीसरे पक्ष की मध्यस्थता के विचार को भारत सरकार द्वारा खारिज किए जाने के बावजूद ट्रंप का कथन नीति में बड़े बदलाव को जाहिर करता है। 
विज्ञापन


टकराव सुलझाने में अमेरिका का भी कोई शानदार रिकार्ड नहीं रहा है, लेकिन आशा है कि दोनों देश इस मौके का इस्तेमाल वार्ता के जरिये शांति स्थापित करने के लिए करेंगे। इससे पहले सोमवार को ट्रंप के मध्यस्थता के दावे पर पूर्व मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने सरकार से जवाब देने की मांग की थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


ट्वीट कर केंद्र सरकार पर निशाना साधते हुए कहा था कि, क्या भारत सरकार डोनाल्ड ट्रंप को झूठा कहेगी या फिर उसकी नीति में अघोषित परिवर्तन हो गया है? क्या वह कश्मीर मुद्दे पर तीसरे पक्ष के दखल को राजी हो गई है?

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed