{"_id":"56faa68f4f1c1bec33f0031c","slug":"tribute-to-the-martyr","type":"story","status":"publish","title_hn":"नम आंखों से शहीद जवानों को दी गई श्रद्धांजलि","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नम आंखों से शहीद जवानों को दी गई श्रद्धांजलि
अमृतपाल सिंह बाली, अमर उजाला/श्रीनगर
Updated Tue, 29 Mar 2016 09:39 PM IST
विज्ञापन
शहीद जवानों का श्रद्धांजलि देते सेना के जवान
- फोटो : Amar Ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लद्दाख संभाग के तुर्तक सेक्टर में 25 मार्च को आए हिमस्खलन में दबने से शहीद सेना के दो जवानों को लेह में श्रद्धांजलि दी गई। जीओसी 14 कोर ने दोनों शहीद जवानों के परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त की।
श्रद्धांजलि देने के बाद जवानों के पार्थिव शरीर को विमान के जरिये उनके पैतृक गांव भेजा गया, जहां सैन्य सम्मान के बाद अंतिम संस्कार किया गया। उत्तरी कमान के प्रवक्ता कर्नल एसडी गोस्वामी के अनुसार लांस हवलदार भवन तमांग और सिपाही सुनील राय जो लद्दाख के तुर्तक सेक्टर में हिमस्खलन में दबने के कारण शहीद हुए थे, उन्हें लेह में 28 मार्च को आयोजित कार्यक्रम में सैन्य सम्मान के साथ श्रद्धांजलि दी गई।
इस दौरान सेना की 14 कोर के कमांडर लेफ्टिनेंट जनरल एसके पटयाल, अन्य अधिकारियों और जवानों ने भी शहीद जवानों को श्रद्धांजलि दी। गौरतलब है कि 25 मार्च की सुबह लद्दाख संभाग के लेह में स्थित तुर्तक सेक्टर में सेना की एक पेट्रोलिंग पार्टी हिमस्खलन की चपेट में आ गई थी।
विज्ञापन
इस दौरान लांस हवलदार भवन तमांग बुरी तरह से घायल हो गए थे, जबकि दूसरा जवान राइफलमैन सुनील राय बर्फ के नीचे दबने से लापता हो गए थे। लांस हवलदार भवन तमांग ने नजदीक के चिकित्सा केंद्र में दम तोड़ दिया था। वहीं बाद में लापता राइफलमैन सुनील राय का शव भी बर्फ के नीचे से बरामद हुआ था।