{"_id":"59de597a4f1c1bca678b5517","slug":"tribute-to-martyrs-in-jammu-and-kashmir","type":"story","status":"publish","title_hn":"जम्मू-कश्मीरः आतंकी मुठभेड़ में शहीद जवानों को दी गई श्रद्धांजलि","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जम्मू-कश्मीरः आतंकी मुठभेड़ में शहीद जवानों को दी गई श्रद्धांजलि
अमृतपाल सिंह बाली, अमर उजाला/श्रीनगर
Updated Wed, 11 Oct 2017 11:20 PM IST
विज्ञापन
- फोटो : AMAR UJALA
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तरी कश्मीर के बांदीपोरा के हाजिन में आतंकियों के साथ हुई भीषण मुठभेड़ में शहीद भारतीय वायु सेना के जवानों को सेना ने श्रीनगर में श्रद्धांजलि दी। दोनों जवान गरुड़ कमांडो थे और ऑपरेशनल एक्सपीरियंस और ट्रेनिंग के चलते सेना के साथ काम कर रहे थे।
विज्ञापन
श्रीनगर के बादामी बाग छावनी में आयोजित श्रद्धांजलि समारोह में सेना की 15वीं कोर के कमांडर लेफ्टिनेंट जनरल जेएस संधू ने शहीदों को श्रद्धांजलि दी। एओसी 1 विंग एएफ के एयर कोमोडोर वीएस चौधरी ने भी पुष्प अर्पित किए। सुरक्षा एजेंसियों और प्रशासनिक अधिकारी भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
सेना के प्रवक्ता ने बताया कि शहीद सार्जेंट के मिलिंद किशोर (33) ने वर्ष 2002 में भारतीय वायु सेना ज्वाइन की थी। वह नासिक महाराष्ट्र के सकरी इलाके के रहने वाले थे। कौपल नीलेश कुमार नयन (31) बिहार के भागलपुर जिले के उढ़ाडीह गांव के रहने वाले थे।
विज्ञापन
उन्होंने वर्ष 2005 में भारतीय वायु सेना को ज्वाइन किया था। दोनों शहीद जवानों के पार्थिव शरीर उनके पैतृक गांव रवाना कर दिए गए। उन्होंने कहा कि इस दुख की घड़ी में सेना उन परिवारों के साथ खड़ी है और उनकी हर मदद करने के लिए प्रतिबद्ध है।