{"_id":"59c3ff794f1c1b29688b5c35","slug":"tribute-to-martyr-jawan-in-srinagar","type":"story","status":"publish","title_hn":"शहीद जवान को श्रीनगर में दी गई श्रद्धांजलि ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शहीद जवान को श्रीनगर में दी गई श्रद्धांजलि
अमृतपाल सिंह बाली,अमर उजाला/श्रीनगर
Updated Thu, 21 Sep 2017 11:36 PM IST
विज्ञापन
martyr jawan
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
श्रीनगर में स्थित सेना की 15वीं कोर के मुख्यालय में वीरवार को सेना ने 20 सितंबर को केरन सेक्टर में शहीद हुए अपने साथी को श्रद्धांजलि दी। बीबी कैंट में आयोजित शोकसभा के दौरान कोर कमांडर लेफ्टिनेंट जनरल जेएस संधू सहित सेना के अन्य अधिकारियों और जवान मौजूद रहे।
विज्ञापन
इस अवसर पर राज्य सरकार और अन्य सुरक्षा एजेंसियों के प्रतिनिधि और अधिकारी भी शामिल हुए।शहीद राइफलमैन राजेश खत्री को उस समय गोली लगी थी जब पकिस्तान की ओर से केरन सेक्टर में भारतीय सेना की अग्रिम चौकियों पर गोलीबारी की थी। शहीद राइफलमैन खत्री 27 वर्ष के थे।
विज्ञापन
वह 2011 में सेना में शामिल हुए थे। वेह नेपाल के डाइलेख में तोरयान गांव के रहने वाले थे। अब उनके परिवार में उनकी पत्नी दीपा खत्री, उनके माता-पिता और बड़े भाई हैं। श्रद्धांजलि देने के बाद शहीद के पार्थिव शरीर को वाराणसी (उत्तर प्रदेश) में अंतिम संस्कार के लिए भेजा गया।
विज्ञापन