फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Tribute paid to those who lost their lives in cloudburst and flood

Jammu News: बादल फटने, बाढ़ में जान गंवाने वालों को दी श्रद्धांजलि

विज्ञापन
Tribute paid to those who lost their lives in cloudburst and flood
सामान्य सभा की बैठक के दौरान मौजूद अध्यक्ष व अन्य स्रोत आयोजक
जम्मू। भारतीय दलित साहित्य अकादमी (बीडीएसए) जम्मू-कश्मीर की सामान्य सभा की बैठक हुई। रूपनगर मुख्यालय में आयोजित बैठक अध्यक्ष बी.आर. कुंडल (आईएएस, सेवानिवृत्त) की अध्यक्षता में हुई। इस दौरान हाल ही में बादल फटने और बाढ़ में जान गंवाने वालों को श्रद्धांजलि दी गई। बैठक में सदस्यता अभियान की समीक्षा की गई। इसके तहत पिछले दो महीनों में लगभग 100 नए सदस्य जुड़े गए हैं। इस दौरान फैसला लिया कि यह अभियान जारी रहेगा ताकि साहित्यिक और सामाजिक क्षेत्र में दलित समुदाय की आवाज और मजबूत हो।
विज्ञापन

सदस्यों ने अकादमी भवन की मरम्मत और उन्नयन की आवश्यक पर जोर दिया। सरकार से वित्तीय सहयोग की अपील की। जलवायु परिवर्तन और बाढ़ जैसी आपदाओं पर चर्चा करते हुए सरकार से दीर्घकालिक बाढ़ सुरक्षा नीति बनाने, तटबंधों को मजबूत करने तथा ग्रामीण व वंचित वर्गों के लिए कौशल विकास कार्यक्रम शुरू करने की मांग की।
विज्ञापन

इसके अलावा, मिलावटी फल, सब्ज़ी, दूध और मांस की बिक्री पर चिंता व्यक्त की गई। अध्यक्ष बीआर कुंडल ने सरकार को इस विषय पर पहले ही पत्र लिखा जाना सदस्यों को अवगत कराया है। ब्यूरो

सामान्य सभा की बैठक के दौरान मौजूद अध्यक्ष व अन्य स्रोत आयोजक

सामान्य सभा की बैठक के दौरान मौजूद अध्यक्ष व अन्य स्रोत आयोजक

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed