{"_id":"619e6c0bc92061447201b24c","slug":"tribal-class-demanded-ambulance-lieutenant-governor-manoj-sinha-said-there-are-two-helicopters-in-raj-bhavan-one-is-yours","type":"story","status":"publish","title_hn":"जनजाति वर्ग ने की एंबुलेंस की मांग: उपराज्यपाल मनोज सिन्हा बोले- राजभवन में दो हेलिकॉप्टर हैं, एक आपका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जनजाति वर्ग ने की एंबुलेंस की मांग: उपराज्यपाल मनोज सिन्हा बोले- राजभवन में दो हेलिकॉप्टर हैं, एक आपका
Wed, 24 Nov 2021 10:14 PM IST
प्रशांत कुमार
संवाद न्यूज एजेंसी, जम्मू
संवाद न्यूज एजेंसी, जम्मू
Published by: प्रशांत कुमार
Updated Wed, 24 Nov 2021 10:14 PM IST
सार
उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने कहा कि पहाड़ों और मैदानों के बीच आवाजाही के दौरान उन्हें मोबाइल मेडिकल केयर यूनिट की सुविधा मिलेगी। युवाओं को पर्यटन क्षेत्र में 10 लाख रुपये तक की आर्थिक सहायता मिलेगी।
विज्ञापन
उप राज्यपाल मनोज सिन्हा
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
जम्मू-कश्मीर में गुज्जर, बक्करवाल समेत तमाम जनजाति वर्ग को आपात स्थिति में राजभवन का हेलिकॉप्टर मिलेगा। दूरदराज इलाकों में कई बार मरीजों, घायलों को एयरलिफ्ट करने की जरूरत पड़ती है। विशेष एंबुलेंस सेवा की मांग पर उप राज्यपाल मनोज सिन्हा ने कहा कि राजभवन में दो हेलिकॉप्टर हैं। एक हेलिकॉप्टर तत्काल आम लोगों के सामने आने वाली आपात परिस्थिति के लिए उपलब्ध करवाया जाता है। सिन्हा जम्मू विश्वविद्यालय के जोरावर सिंह सभागार में जनजातीय संस्कृति महोत्सव के उद्घाटन समारोह में बोल रहे थे।
विज्ञापन
सिन्हा ने कहा कि जनजाति वर्ग के साथ घोर उपेक्षा होती आई है। केंद्र ने इस वर्ग के लिए विशेष व्यवस्थाएं करने को कहा है। वन अधिकार अधिनियम लागू होने से जनजाति वर्ग के लोगों को जल, जंगल और जमीन पर अधिकार दिए गए हैं। बक्करवाल समुदाय के लिए आठ ट्रांजिट आवास बनाए जाएंगे। हर आवास में 200 लोग रह सकेंगे। एक विशेष यार्ड बनाया जाएगा, जिसमें इनके माल मवेशी रह सकेंगे। इस पर 28 करोड़ रुपये खर्च होंगे। टेंट की सुविधा भी मिलेगी।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें- महबूबा की धमकी: कश्मीर साथ रखना चाहते हैं तो अनुच्छेद-370 लौटाएं, अगर ऐसा नहीं हुआ तो...
विज्ञापन
उप राज्यपाल मनोज सिन्हा ने कहा कि जनजाति वर्ग के युवा यदि डेयरी क्षेत्र में काम करना चाहें तो उन्हें आर्थिक सहायता दी जाएगी। बच्चों की शिक्षा के लिए 40 करोड़ की लागत से स्मार्ट स्कूल लांच होंगे।
यह भी पढ़ें- नगरोटा मुठभेड़ का एक साल: गोला-बारूद से भरे ट्रक में छिपकर कश्मीर जा रहे थे खूंखार आतंकी, जवानों ने ऐसे किया था ढेर