{"_id":"619e61f0ac049a15bd450f00","slug":"mehbooba-mufti-told-modi-government-if-you-want-to-keep-kashmir-with-you-return-article-370","type":"story","status":"publish","title_hn":"महबूबा की धमकी: कश्मीर साथ रखना चाहते हैं तो अनुच्छेद-370 लौटाएं, अगर ऐसा नहीं हुआ तो...","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महबूबा की धमकी: कश्मीर साथ रखना चाहते हैं तो अनुच्छेद-370 लौटाएं, अगर ऐसा नहीं हुआ तो...
Wed, 24 Nov 2021 09:31 PM IST
प्रशांत कुमार
एजेंसी, जम्मू
एजेंसी, जम्मू
Published by: प्रशांत कुमार
Updated Wed, 24 Nov 2021 09:31 PM IST
सार
महबूबा ने कहा कि अंग्रेजों से आजादी के लिए देश को 200 साल लगे। भाजपा ने 70 साल बाद अनुच्छेद 370 को हटाया है। इसे वापस लेने के लिए हमें 70 माह भी लग सकते हैं, लेकिन 370 की वापसी हर हाल में करनी होगी।
विज्ञापन
महबूबा मुफ्ती
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
पूर्व मुख्यमंत्री एवं पीडीपी(पीपुल्स डेमोक्रेटिक पार्टी) की अध्यक्ष महबूबा मुफ्ती ने कहा कि केंद्र यदि कश्मीर को अपने साथ रखना चाहता है तो उसे अनुच्छेद 370 लौटाना होगा। जम्मू-कश्मीर ने महात्मा गांधी के भारत को चुना था। यहां की अवाम नाथुराम गोडसे के भारत के साथ नहीं जा सकती।
विज्ञापन
महबूबा ने कहा कि हमने अनुच्छेद 370, अलग संविधान और अलग झंडे की शर्त पर भारत के साथ आना मंजूर किया था। यह सम्मान और पहचान नहीं लौटाने पर हमें भारत के साथ रहने का अपना फैसला वापस लेना होगा। महबूबा बुधवार को रामबन में जनसभा को संबोधित कर रही थीं।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें- नगरोटा मुठभेड़ का एक साल: गोला-बारूद से भरे ट्रक में छिपकर कश्मीर जा रहे थे खूंखार आतंकी, जवानों ने ऐसे किया था ढेर
विज्ञापन
पीडीपी, नेकां(नेशनल कांफ्रेंस) के बाद कांग्रेस को दो फाड़ करने की साजिश
महबूबा ने कहा कि भाजपा ने पूरे देश को धर्म के आधार पर बांट दिया है। जम्मू-कश्मीर में ये लोग पीडीपी और नेकां को तोड़ने के बाद अब कांग्रेस को दोफाड़ करने में लगे हैं। गुलाम नबी आजाद गुट की हलचल की ओर इशारा करते हुए महबूबा ने कहा कि भाजपा एक धड़े को कांग्रेस और दूसरे को अपनी जेब में रखना चाहती है। कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष गुलाम अहमद मीर को हटाने की मांग को लेकर गुलाम नबी आजाद गुट के बड़े नेताओें ने कांग्रेस पार्टी के ओहदों से सामूहिक इस्तीफा दिया है।