फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   trial, e buses, battery problem

Jammu News: ट्रायल में हांफी ई-बस, बैटरी फुल करने पर भी 150 किमी दौड़ रही

विज्ञापन
trial, e buses, battery problem
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

जम्मू। शहर में इलेक्ट्रिक बसें चलाने का ट्रायल जारी है, लेकिन इनकी एवरेज फिट नहीं बैठ रही। सुबह बैटरी फुल करने पर भी 180 किलोमीटर की जगह 150 तक ही एवरेज निकल पा रही है। इसका कारण - शहर में जगह-जगह जाम के कारण बसों को बार-बार रुकना पड़ रहा है।
एवरेज कम होने से आठ से दस रूट प्रभावित हो सकते हैं। स्मार्ट सिटी परियोजना के तहत बसों को शहर में चलाया जा रहा है। ट्रायल में हर रोज एवरेज चेक की जा रही है। साथ ही एवरेज बढ़ाने पर भी काम किया जा रहा है। इस पर चालकों को जरूरी टिप्स भी दिए जा रहे हैं।
विज्ञापन

ई-बस सेवा नवंबर से शुरू करने की तैयारी है। मौजूदा समय में नगर निगम के पास 53 बसें पहुंच चुकी हैं। कुल 75 बसें लोकल रूटों पर चलाई जानी हैं। इसके अलावा 25 बसें लांग रूट पर दौड़ेंगी। लांग रूटों के लिए बसें अभी आनी बाकी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


एवरेज चेक की जा रही है। इलेक्ट्रिक बसों के लिए कागजी कार्रवाई पूरी की जा रही है। कार्रवाई के बाद बस सेवा शुरू की जानी है। लोगों को ई-बसें चलने से बेहतर यातायात सुविधा मिलेगी।
- अशीष, जीएम वित्त, स्मार्ट सिटी परियोजना
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed