फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   tree plantation

पौधरोपण कर मनाया विश्व संस्कृत दिवस

विज्ञापन
tree plantation
विश्व संस्कृत दिवस पर वृक्षारोपण करते हुए - फोटो : RSPURA
आरएस पुरा। केशव नगर में रविवार को श्रावण पूर्णिमा पर पौधरोपण कर संस्कृत दिवस मनाया गया। आचार्य संजीव शास्त्री ने बताया कि देश में प्रतिवर्ष की भांति श्रावण पूर्णिमा को संस्कृत दिवस के रूप में मनाया जाता है।
विज्ञापन

श्रावण पूर्णिमा अर्थात रक्षाबंधन ऋषियों के स्मरण और पूजा के समर्पण का पर्व माना जाता है। संस्कृत दिवस अपने पुनरुद्धार और रखरखाव को बढ़ावा देने के लिए प्राचीन भारतीय भाषा पर केंद्रित करने के लिए मनाया जाता है। शास्त्री जी ने कहा कि प्राचीन भारतीय भाषा के बारे में युवा पीढ़ी को अवगत कराने के साथ ही यह विचार लोगों को संस्कृत भाषा और हमारी राष्ट्रीय विरासत को संरक्षरित करने की आवश्यकता की वकालत करने के लिए है। विश्व संस्कृत दिवस पर वृक्षों में अमरूद, जामुन, बिल्ब पत्र और नीम एवं पुष्पदार वृक्ष लगाए जाने के लिए कहा। केशव नगर शिव मंदिर एवं सरकारी प्राइमरी स्कूल रेलवे लाइन केशव नगर में पौधरोपण किया गया। इस अवसर पर सेवानिवृत्त पूर्व उपनिदेशक राजेंद्र शर्मा, सेवानिवृत्त कैप्टन कुंदन लाल, विनय शर्मा, अभिनव रैना, आर्यन शर्मा, भागेश शर्मा, विक्रम शर्मा, अरुण शर्मा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed