फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   tree plantation

सुखसागर भवन में गुरदीप गिरी जी महाराज ने किया पौधारोपण

विज्ञापन
tree plantation
सुखसागर भवन सिकंदरपुर में गुरदीप गिरी जी महाराज पौधारोपण करते हुए - फोटो : RSPURA
मीरां साहिब। गांव सिकंदरपुर कोठे स्थित सुख सागर भवन में रविवार को वन महोत्सव के तहत पौधरोपण अभियान चलाया गया। गुरु रविदास एसएस ट्रस्ट एवं सोसायटी की तरफ से चलाए गए इस अभियान के दौरान 108 संत गुरदीप गिरि जी महाराज मुख्य तौर पर मौजूद रहे, जिन्होंने भवन में फलदार एवं छायादार पौधे लगाकर अभियान की शुरुआत की। उन्होंने समागम में पहुंचे श्रद्धालुओं से कहा कि वह पौधे लगाएं ताकि पर्यावरण को पूरी तरह से सुरक्षित रखा जा सके। हम जितने पौधे लगाएंगे उतनी ही स्वच्छ हवा प्राप्त होगी। इस दौरान सत्संग भी हुआ। इस मौके पर ट्रस्ट के चेयरमैन सीएल बनाल, केसर सिंह, एनआर अंगराल, डॉ. डीडी शिवगोत्रा, एमएल बनालिया, राजकुमार बीआर चटवाल, कैप्टन मनोहर लाल, मुल्क राज, तरसेम लाल, पुरुषोत्तम थापा, केएल थापा, राम सिंह सहित अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे । संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed