{"_id":"9e3ba0f624c406b70c890bec1c5b885d","slug":"traveler-on-the-road-in-the-mood-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सड़क पर उतरने के मूड में यात्री ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सड़क पर उतरने के मूड में यात्री
ब्यूरो, अमर उजाला/सांबा
Updated Mon, 16 Feb 2015 02:02 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पेट्रोल, डीजल के दाम कम होने के बावजूद भी यात्री वाहनों के किरायाें में कटौती नहीं की गई है। इससे गुस्साए लोगों ने सड़क पर उतरने की चेतावनी दी है। लोगों का कहना है कि प्रशासन की ओर से अभी तक कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया है, जिससे कि लोगों को राहत मिल सके। इसकी वजह से दिनाेंदिन लोगों का गुस्सा बढ़ता जा रहा है।
विज्ञापन
अगर जल्द कोई कदम नहीं उठाया गया, तो कभी भी लोगों के सब्र का बांध टूट सकता है। दर्शन सिंह, अवतार सिंह, गुरदेव सिंह, दलीप सिंह, मुकेश ने कहा कि केंद्र सरकार की ओर से डीजल एवं पेट्रोल के दामों में काफी कमी की गई, लेकिन यात्री वाहन आपरेटरों की ओर से किरायाें में कोई भी कटौती नहीं की गई है। इससे आम लोगाें में गुस्सा बना हुआ है।
विज्ञापन
उन्हाेंने कहा कि जब एक रुपये डीजल एवं पेट्रोल का दाम बढ़ता तो अगले ही दिन किराया बढ़ा दिया जाता था। अब जबकि करीब बीस रुपये पेट्रोल और डीजल सस्ते हुए हैं, फिर भी किराया पहले की तरह वसूला जा रहा है। यात्री किराये में कमी नहीं करना ट्रांसपोर्टर के अड़ियल रवैये को दर्शाता है। इससे लोगों में गुस्सा बढ़ रहा है। लोग कभी भी सड़क पर उतर कर अपना रोष जाहिर करना शुरू कर सकते हैं।
विज्ञापन