{"_id":"697139f17675c0d5cb056285","slug":"transportation-facilities-samba-news-c-398-1-pmd1001-466-2026-01-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jammu News: पुरमंडल-दियोन मार्ग पर मिली अतिरिक्त ऑटो की सुविधा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jammu News: पुरमंडल-दियोन मार्ग पर मिली अतिरिक्त ऑटो की सुविधा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रशासन ने दिया परमिट, ओवरलोडिंग से मिलेगी राहत, बचेगा समय
संवाद न्यूज एजेंसी
पुरमंडल। पुरमंडल-दियोन छह किलोमीटर मार्ग पर आवागमन के लिए अतिरिक्त ऑटो की सुविधा दी गई है। इसके लिए प्रशासन ने परमिट दे दिया है। अब ओवरलोडिंग की समस्या से काफी हद तक राहत मिलेगी। साथ ही ग्रामीणों का समय बचेगा।
ग्रामीणों की आवागमन की समस्या को अमर उजाला की संवाद टीम ने प्रमुखता से उठाया था। वाहनों की कमी से लोग ऑटो की छत पर बैठकर सफर करने के लिए मजबूर थे। क्षेत्र पहाड़ी होने के कारण हादसे की आशंका बनी रहती थी। प्रशासन के संज्ञान में मामला आने के बाद अब लोगों की सुविधा के लिए अतिरिक्त ऑटो का परमिट दिया गया है। स्थानीय लोगों का कहना है कि एक और ऑटो शुरू होने से अब आवागमन काफी सुविधाजनक हो गया है। पूर्व नायब सरपंच मोहन सिंह, मोहन लाल, नंबरदार राम सिंह, दयाल सिंह, सागर सिंह सहित अन्य ग्रामीणों ने बताया कि दो ऑटो चलने से ओवरलोडिंग की समस्या से भी राहत मिलेगी।