फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   transport minister strict approach on empty bus stand

खाली बसों पर परिवहन मंत्री का रुख सख्त

Tue, 24 Mar 2015 08:12 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू Updated Tue, 24 Mar 2015 08:12 PM IST
विज्ञापन
transport minister strict approach on empty bus stand

परिवहन, ग्रामीण, विकास एवं बागवानी मंत्री अब्दुल गनी कोहली बस स्टैंड और बीसी रोड पर खड़ी होने वाली बसों पर सख्त हुए हैं। परिवहन विभाग और संबंधित विभागों को खाली बसों को इंटर स्टेट बस टर्मिनल नरवाल और खानपुर नगरोटा में शिफ्ट करने के निर्देश दिए हैं।

विज्ञापन


हालांकि  अभी तक कोई लिखित आदेश सामने नहीं आया है, लेकिन बीसी रोड पर जाम में फंसे बिना गुजरने की चाह रखने वाले आम लोगों की इस समस्या को सरकार गंभीरता से ले रही है। ऐसे में सरकार की इस व्यवस्था को बनाए रखने का दावा करते ट्रांसपोर्टर लोडिंग और अनलोडिंग बस स्टैंड से होने की मांग पर अड़े हैं।
विज्ञापन


बीसी रोड से बिक्रम चौक तक का रास्ता तय करने में पांच मिनट से ज्यादा समय नहीं लगता है, लेकिन जाम की वजह से 20 से 25 मिनट लगते हैं। ट्रैफिक पुलिस, परिवहन विभाग और आला अधिकारियों का मानना है कि बीसी रोड से एंबुलेंस को निकाल पाना मरीज की जिंदगी को दांव पर लगाने के बराबर है।
विज्ञापन
विज्ञापन


परिवहन मंत्री ने साफ शब्दों में खाली बसों को बीसी रोड और बस अड्डे से बाहर निकालने के निर्देश जारी किए हैं, ताकि जाम के मकड़जाल को खत्म करके लोगों को राहत पहुंचाई जा सके।

आल ट्रेवल एजेंट एसोसिएशन जम्मू के प्रधान आशुतोष गुप्ता और आल स्लीपर बस आनर एसोसिएशन के प्रधान रवि शर्मा के मुताबिक वे प्रशासन की सभी बातों से सहमत हैं।


उनकी खाली बसें दिनभर नरवाल में लगती हैं और आठ बजे के बाद बीसी रोड पर आती हैं। जाम उनकी बसों का नहीं है। इस बात से एमएलसी चरणजीत सिंह, परिवहन मंत्री अब्दुल गनी, विधायक राजेश गुप्ता, आरटीओ अच्छी तरह से वाकिफ हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed