{"_id":"5a0002e94f1c1bd9798ba626","slug":"transport-is-completely-blocked-in-jammu-kashmir","type":"story","status":"publish","title_hn":"वैष्णो देवी आने वाले यात्री जरुर पढ़े यह खबर, नहीं तो उठानी पढ़ सकती है परेशानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वैष्णो देवी आने वाले यात्री जरुर पढ़े यह खबर, नहीं तो उठानी पढ़ सकती है परेशानी
amarujala.com- Presented by: चंद्रा पाण्डेय
Updated Mon, 06 Nov 2017 12:06 PM IST
विज्ञापन
- फोटो : FILE
वैष्णो देवी के यात्रियों के लिए एक जरूरी सूचना है। अगर आप भी आज माता वैष्णो देवी के दर्शन के लिए जा रहे हो तो आपको बता दें कि जम्मू संभाग में आज सभी जगह को जाने वाली बस की सुविधा बंद रहेगी जिससे आपको खासी परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। बता दें कि आज जम्मू चलने वाली हर जगह की बस सुविधा पूरी तरह से स्थागित कर दिया गया है जिससे रोड पर भारी संख्या में भीड़ है।
विज्ञापन
बस सेवा बंद होने से उधमपुर, कटड़ा व अन्य स्थानों को जाने वाली ट्रेनों में भी आपको भीड़ का सामना करना पड़ सकता है। गौरतलब है कि सोमवार को लखनपुर टोल टैक्स के विरोध तथा महाराजा हरि सिंह की जयंती पर अवकाश की मांग को लेकर सोमवार को जम्मू बंद का आह्वान किया गया है। चैंबर ऑफ ट्रेडर्स फेडरेशन ने बंद का आह्वान किया है। इसे कांग्रेस, नेकां, कश्मीरी पंडितों, ट्रांसपोर्टर, अमर क्षत्रिय राजपूत सभा, बार एसोसिएशन ने भी समर्थन दिया है। ट्रांसपोर्टरों तथा मिनी बसों की हड़ताल की वजह से शहर में मिनी बसों का संचालन पूरी तरह से ठप है।
विज्ञापन