फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   transport

यात्री वाहनों की आवाजाही के लिए समय निर्धारित किया जाए

विज्ञापन
transport
अखनूर। गांव बड़गल कलां, बड़गल खुद, टांडा, सोहल, पंचायत ढोक जागीर के साथ-साथ अखनूर तक दूसरी पंचायतों की यातायात सुचारु रूप से आवाजाही नहीं होने पर क्षेत्र के लोगों को बड़ी परेशानियों का समाना करना पड़ रहा है। क्षेत्र के लोगों ने सरकार से मांग की है कि क्षेत्र में यात्री वाहनों की आवाजाही के लिए समय निर्धारित किया जाए।
विज्ञापन

सामाजिक कार्यकर्ता सातपाल ने बताया गांव बड़गल कलां में सिर्फ दो छोटी गाड़ियां चल रही हैं। इनका भी समय नहीं है। जब भी कोई स्पेशल सर्विस मिल जाती है, यह गांव का आवाजाही रद्द कर देते हैं। ऐसा सप्ताह में पांच छ: बार होता है। इसकी वजह से विद्यार्थियों, बुजुर्गों, बीमारों और आम ग्रामीण जनता को काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है। दूसरा बड़गल कलां से अखनूर तक किराया सूची पर किराया 17 रुपये अंकित है। गाड़ी वाले 20 रुपये वसूल रहे हैं। स्टाप का किराया 7 रुपये है। अखनूर में दस रुपये वसूला जा रहा है। उन्होंने बताया सोहल रोड पर गाड़ियां तेज रफ्तार से चलती हैं, जिससे आए दिन हादसे होते रहते हैं। यही लिख कर आरटीओ को आवेदन किया था। जिस पर पंचों सरपंचों और तीन सौ लोगों के हस्ताक्षर थे। एआरटीओ को सूचित किया, मगर इसके बावजूद भी ग्रामीणों की समस्याओं का समाधान नहीं हुआ। ग्रामीण अजय कुमार ने जिलाधीश और सांसद महोदय से अपील है की गांव बड़गल कलां से जम्मू तक सुबह आठ बजे राज्य परिवहन निगम की गाड़ी चलाई जाए। क्योंकि इन गांव और साथ लगते बहुत से गांवों के लोग जम्मू में सिटी सप्लाई आटा और लकड़ी मंडी में मजदूरी करने जाते हैं। इनको थोड़ी राहत मिले और आरटीओ पर कार्रवाई हो। हमारी मिनी बस यूनियन के प्रधान से भी अपील है
विज्ञापन

अखनूर से बड़गल तक तीन मिनी गाड़ियां चलाई जाएं। अखनूर से बड़गल वाया कमालियां अखनूर से बड़गल वाया करखाना, अखनूर से बड़गल वाया सोहल, अखनूर पुलिस को इन लोगों पर कार्रवाई करनी चाहिए। जो ज्यादा किराया वसूल रहे हैं, गाड़ी तेज रफ्तार से चलाते हैं और यातायात नियमों का पालन नहीं करते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed