{"_id":"665a677848e4b5821d01946a","slug":"transformer-heat-in-prem-nagar-water-supply-shut-off-jammu-news-c-10-jam1008-371742-2024-06-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jammu News: प्रेमनगर में ट्रांसफार्मर जला तो मुट्ठी में तार, पेयजल किल्लत गहराई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jammu News: प्रेमनगर में ट्रांसफार्मर जला तो मुट्ठी में तार, पेयजल किल्लत गहराई
विज्ञापन
- ट्रांसफार्मर ओवरहीट होने पर लगते रहे कट, तेज गर्मी से लोगों के छूटे पसीने
- सुजवां, मझीन, सिद्दड़ा में नहीं आया पानी, ग्रेटर कैलाश, त्रिकुटा नगर में एक समय हुई आपूर्ति
- पुराने शहर में भी बिजली कट के कारण आपूर्ति बाधित, जरूरत के हिसाब से नहीं मिला पानी
अमर उजाला ब्यूरो
जम्मू। प्रेमनगर में दोपहर बाद बिजली का लोड बढ़ने के कारण ट्रांसफार्मर जल गया। वहीं, मुट्ठी और बोहड़ी इलाकों में तारें जल गईं। इस कारण लोगों को लंबा कट सहन करना पड़ा। शाम तक बिजली आपूर्ति बहाल की गई। इसके अलावा ट्रांसफार्मर ओवरहीट होने पर कट सहन करने पड़े।
दोपहर बाद पीक लोड 1600 मेगावाट के करीब रहा। जैसे ही लोड बढ़ा तो ट्रांसफार्मर के फ्यूज भी उड़े। बाद में शिकायत करने पर बिजली बहाल हुई। उधर, बिजली कटौती के कारण पानी की आपूर्ति का भी संकट रहा। सुजवां और मझीन में पानी की आपूर्ति छठे दिन भी नहीं हुई। जल शक्ति विभाग ने यहां पर टैंकरों से पानी की आपूर्ति की। यहां पर रोजमर्रा के काम काफी बाधित हुए।
इसी तरह पुराने शहर में बिजली की आंख मिचौली के कारण आपूर्ति बाधित हुई। लोगों को 30 मिनट ही पानी मिला। गंग्याल, कुंजवानी सहित अन्य जगहों में ट्यूबवेल से कम पानी की आपूर्ति होने पर लोगों को 25 मिनट पानी मिला। इसी के साथ बागे बाहु और आसपास के इलाकों में एक समय ही पानी आया। जल शक्ति विभाग के अनुसार गर्मी के कारण पानी की आपूर्ति कम हो रही है। पानी स्टोरेज टैंकों में मोटर बंद पड़ रही हैं। इस कारण आपूर्ति घट कर 35 से 38 मिलियन गैलेन वाटर पर डे (एमजीडी) ही रह गई है। पहले 54 एमजीडी पानी की आपूर्ति हो रही थी। बारिश होने पर ही पानी की आपूर्ति सुचारू हो सकेगी।
विज्ञापन
-- --
कोट...
शहर में प्रेम नगर में ट्रांसफार्मर जला है। इसके अलावा अन्य जगहों में परेशानी आई थी। इसे ठीक कर दिया है।
- अवनीत गुप्ता, एक्सईएन, बिजली कारपोरेशन
-- -- -- -- -- -- --
कोट
बिजली कट के कारण परेशानी आ रही है। गर्मी से ट्यूबवेल का जल स्तर गिरा है। लोगों को पानी मुहैया करवाया जा रहा है।
- अनिल गुप्ता, एक्सईएन, जल शक्ति विभाग