ट्रांसफर से बचने को डाक्टर्स ने निकाला ये तरीका
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
स्वास्थ्य महकमे में बडे़ फेरबदल के बाद दर्जनों डाक्टर छुट्टी पर चले गए
दूरवर्ती और पहाड़ी क्षेत्रों में डाक्टरों की कमी मरीजों के लिए आफत बनी हुई है। इसमें त्वचा विशेषज्ञ, स्त्री विशेषज्ञ, न्यूरो विशेषज्ञ, मनोचिकित्सक विशेषज्ञ आदि शामिल हैं।
हाल ही में जम्मू संभाग में तीन सौ से अधिक डाक्टरों के तबादले किए गए थे। इनमें करीब तीस डाक्टर ज्वाइन करने के बाद छुट्टी पर चले गए। इसके अलावा करीब साठ डाक्टर ड्यूटी पर पहुंचे ही नहीं हैं।
इससे किश्तवाड़, राजोरी, उधमपुर, कठुआ के सरकारी अस्पतालों में डाक्टरों की कमी बढ़ गई है। स्वास्थ्य निदेशालय की ओर से 29 डाक्टरों को ड्यूटी पर न पहुंचने पर नोटिस भी जारी किया जा चुका है, लेकिन अभी तक किसी के खिलाफ कार्रवाई नहीं की गई है।
18 डाक्टरों ने इस्तीफे सौंपे
इसके अलावा स्वास्थ्य विभाग जम्मू में अलग से 92
डाक्टरों में से कुछ सालों और कई महीनों से गैरहाजिर चल रहे हैं। इनमें
अधिकांश डाक्टर वे हैं, जिन्हें दूरवर्ती इलाकों में तैनात किया गया था। वे
वहां पहुंचे ही नहीं।
इनमें 18 डाक्टरों ने इस्तीफे भी सौंपे हैं,
लेकिन स्वास्थ्य विभाग की ओर से उन्हें मंजूरी नहीं मिली है। संभाग के
अस्पतालों में डाक्टरों की कमी को पूरा करने अक्तूबर 2014 में 154 नए
डाक्टरों के पद सृजित किए गए थे, लेकिन इसे पूरा नहीं किया जा सका है।
स्वास्थ्य
निदेशक जम्मू डा. बलजीत सिंह पठानिया के अनुसार डाक्टरों के पद भरने के
उचित प्रयास किए जा रहे हैं और गैरहाजिर डाक्टरों पर नियमों के तहत
कार्रवाई हो रही है।