फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Jammu Kashmir: 53 engineers transferred in Road and Building Construction Department, instructions to take over soon

जम्मू-कश्मीर: सड़क एवं भवन निर्माण विभाग में 53 इंजीनियरों का तबादला, जल्द पदभार संभालने के निर्देश 

Sun, 16 Jan 2022 02:03 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू Published by: जम्मू और कश्मीर ब्यूरो Updated Sun, 16 Jan 2022 02:03 AM IST
सार

सड़क एवं भवन निर्माण विभाग में तैनात इंजीनियरों का बड़े पैमाने पर तबादला किया गया है। इससे पहले अन्य विभागों के अधिकारियों के कार्यक्षेत्र में परिवर्तन किया गया है। 
 

विज्ञापन
Jammu Kashmir: 53 engineers transferred in Road and Building Construction Department, instructions to take over soon
जम्मू सचिवालय - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सड़क एवं भवन निर्माण विभाग के प्रधान सचिव शैलेंद्र कुमार ने विभाग में 53 इंजीनियरो का तबादला किया है। पीएचई मैकेनिक्ल नार्थ सर्किल श्रीनगर के प्रभारी सुपरिटेंडिंग इंजीनियर मंगा राम का तबादला कर उन्हें एसपीडी का संयुक्त निदेशक बनाया गया है।

विज्ञापन


प्रभारी एग्जीक्यूटिव इंजीनियर राजोरी वहीद इकबाल का तबादला कर उन्हें मंगा राम की जगह पीएचई मैकेनिक्ल नार्थ सर्किल श्रीनगर का प्रभारी एसई बनाया गया है। जल शक्ति विभाग कश्मीर में प्रभारी एईई सज्जाद रसूल हकीम का तबादला कर उनहें जेकेपीसीसी में भेजा गया हैं।
विज्ञापन


लद्दाख में कार्यरत जितेंद्र कमल का तबादला कर उन्हें जम्मू के मैकेनिक्ल इंजीनियर डिपार्टमेंट के चीफ इंजीनियर का टीओ बनाया गया है। जल शक्ति विभाग जम्मू में कार्यरत एग्जीक्यूटिव इंजीनियर हरशरण सिंह का तबादला कर उन्हें जल शक्ति विभाग में अगली नियुक्ति के लिए भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


आरटीआईसी जम्मू में एग्जीक्यूटिव इंजीनियर जुगल किशोर वर्मा का तबादला कर उन्हें एमईडी राजोरी में भेजा गया है। प्रभारी सहायक कार्यकारी अभियंताओ के तबादलो में जल शक्ति विभाग में कार्यरत मुदसिर सादिक खान का तबादला कर उन्हें जेकेपीडीसी में तैनात करने के लिए बिजली विभाग में भेजा गया है।

पीएचई नार्थ जम्मू के सहायक कार्यकारी अभियंता विशाल खजूरिया का तबादला कर उन्हें जल शक्ति विभाग में अगली नियुक्ति के लिए भेजा गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed