फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   transfarmer problem

Jammu News: गर्मी में ओवरहीटिंग से जले ट्रांसफार्मर, 4 घंटे बिजली कटौती से पानी भी 30 मिनट मिला

विज्ञापन
transfarmer problem
जम्मू। बढ़ती गर्मी से बिजली का लोड बढ़ने से ओवरहीटिंग के चलते ट्रांसफार्मर जल रहे हैं। इससे चार-पांच होने वाली बिजली कटौती से जल संकट गहरा गया है। लोगों को पानी की आपूर्ति सिर्फ 30 से 35 मिनट ही हो रही है। इस कारण रोजमर्रा के काम निपटाने में परेशानी आ रही है।
विज्ञापन

रविवार को दोपहर के समय बिजली का पीक लोड 1500 मेगावाट तक पहुंचा। इस दौरान घरों में हीटर, एसी, पंखे और अन्य उपकरणों का प्रयोग ज्यादा हुआ। इस कारण ट्रांसफार्मर ओवर हीट हुए। जुल्लाख मोहल्ले में दोपहर 2 बजे ट्रांसफार्मर जल गया। पांच से छह घंटे तक बिना बिजली के गर्मी में रहना पड़ा। इसके अलावा कुंजवानी और अन्य जगहों में भी सुबह के समय ट्रांसफार्मर जल गए। हालांकि दोपहर बाद आपूर्ति बहाल कर दी गई। इसके अलावा मीरां साहिब और बिश्नाह में ट्रांसफार्मरों में सुबह खराबी आई। शाम चार बजे बिजली आपूर्ति बहाल की गई। ऐसे ही अन्य जगहों में जैसे ही ट्रांसफार्मर ओवर हीट हो रहे हैं तो बिजली कट लग रहे हैं। तापमान सामान्य होने के बाद ही बिजली बहाल हुई।
विज्ञापन

वहीं, पुराना शहर, बस स्टैंड, मुट्ठी, जानीपुर, सुभाष नगर में कम प्रैशर से पानी आया। इस कारण लोगों की जरूरत पूरी नहीं हो पाई है। वहीं, तालाब तिल्लो, बोहड़ी, भगवती नगर के अंतर्गत कुछ इलाकों में पेयजल आपूर्ति बाधित रही। ऐसे में लोगों को रोजमर्रा के काम निपटाने में परेशानी आई है। इसके अलावा नरवाल, बठिंडी, सुजवां, सिद्दड़ा इलाकों में भी लोग पानी की किल्लत का सामना कर रहे हैं। नलों में दो-दो दिन बाद आपूर्ति हो रही है। पानी न आने की सूरत में लोगों को टैंकर हायर करने पड़े हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


--------
नहरों किनारे बढ़ी भीड़, दोपहर के समय लगी डुबकियां
नहरों के किनारों पर इन दिनों काफी भीड़ बढ़ गई है। दोपहर के समय गर्मी की तपिश बढ़ रही है। इस कारण रणवीर नहर और तवी नहर में लोग नहाने पहुंच रहे हैं। कैनाल हेड, राजपुरा चुंगी, बख्शी नगर मोड़, शक्ति नगर, मुट्ठी सहित कई इलाकों में काफी भीड़ रही।

---------

कोट
ओवरहीटिंग के कारण ट्रांसफार्मर जल रहे हैं। शिकायत के बाद इन्हें बदला जा रहा है। तापमान में बढ़ोतरी के कारण बिजली ढांचे को बचाने के लिए बिजली कटौती हो रही है।
- मनहर गुप्ता, मुख्य अभियंता, बिजली कारपोरेशन

--------
कोट
बिजली कटौती के कारण आपूर्ति बाधित हो रही है। समाधान किया जा रहा है। कट न लगने पर ही पानी की आपूर्ति सुचारू रूप से बहाल हो सकेगी।
- संदीप डोगरा, अधीक्षण अभियंता, जलशक्ति विभाग
------------------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed