{"_id":"e7c37ac37a9b756cd0ec90ddcd3b48b7","slug":"trains-late-in-foggy-weather-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रेनों की धीमी रफ्तार की मुसाफिरों पर मार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ट्रेनों की धीमी रफ्तार की मुसाफिरों पर मार
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू
Updated Tue, 06 Jan 2015 10:01 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ट्रेनों की लेटलतीफी से अभी भी जम्मू पहुंचने वाले मुसाफिर हलकान हो रहे हैं। घने कोहरे के कारण लंबी दूरी से जम्मू पहुंचने वाली ट्रेनों के लेट होने का सिलसिला अभी तक थम नहीं रहा है, जिससे यात्रियों को परेशानियों से गुजरना पड़ रहा है। हावड़ा से जम्मू पहुंचने वाली हिमगिरि एक्सप्रेस बुधवार को करीब सत्ताइस घंटे देरी से पहुंची, जिससे जम्मू और आसपास के क्षेत्रों में जाने वाले यात्री परेशान रहे।
विज्ञापन
दूसरी ओर इस ट्रेन से हावड़ा की ओर जाने वाले जम्मू में इंतजार कर रहे यात्री खासे मुश्किलों में रहे। इसके अलावा टाटा मूरी एक्सप्रेस पांच घंटे देरी से जम्मू पहुंची, जबकि पूजा एक्सप्रेस तीन घंटे देरी से जम्मू पहुंची। झेलम एक्सप्रेस भी अपने निर्धारित समय से तीन घंटे देरी से जम्मू पहुंची। इंदौर से जम्मू तक चलनेे वाली मालवा एक्सप्रेस करीब तीन घंटे देरी से जम्मू पहुंची।
विज्ञापन
भठिंडा एक्सप्रेस तीन घंटे देरी से जम्मू में पहुंचने से पंजाब राज्य से जम्मू की ओर आने वाले यात्री परेशान रहे। राजधानी एक्सप्रेस अपने निर्धारित समय सुबह पौने छह बजे से सवा एक घंटे के करीब देरी से जम्मू में पहुंच सकी। शालीमार एक्सप्रेस भी अपने निर्धारित समय सुबह सवा पांच बजे से लगभग डेढ़ घंटे देरी से जम्मू पहुंची। गौरतलब है कि हिमगिरि एक्सप्रेस के सत्ताइस घंटे देरी से पहुंचे के बाद उसे हावड़ा के लिए बुधवार की देर रात लगभग सवा ग्यारह बजे रवाना किया गया।
विज्ञापन
लेट रहीं रेलगाड़ियां
ट्रेन आना कितनी लेट
हिमगिरि एक्सप्रेस दोपहर 12:30 बजे 27 घंटे
पूजा एक्सप्रेस सुबह 8:10 बजे तीन घंटे
झेलम एक्सप्रेस सुबह 10:00 बजे तीन घंटे
टाटा मूरी एक्सप्रेस दोपहर 2:10 बजे पांच घंटे
मालवा एक्सप्रेस शाम 4:05 बजे तीन घंटे
भठिंडा-जम्मू एक्सप्रेस सुबह 6:15 बजे तीन घंटे
राजधानी एक्सप्रेस सुबह 5:45 बजे सवा एक घंटे
शालीमार एक्सप्रेस सुबह 5: 15 बजे डेढ़ घंटे
कटड़ा-पठानकोट डीएमयू आठ जनवरी तक रद्द
कटड़ा-पठानकोट डीएमयू (74906-74907) को आठ जनवरी तक के लिए रद कर दिया गया है। इससे माता वैष्णो देवी के दर्शन के लिए जाने वाले श्रद्धालुओं सहित अन्य मुसाफिरों की दिक्कतें बढ़ गई हैं। पठानकोट से चलकर ट्रेन शाम 7.35 बजे कटड़ा पहुंचती है। सीनियर डीटीएम जम्मू आरएन मीणा का कहना है कि कोहरे के कारण पठानकोट-कटड़ा डीएमयू को रद्द करना पड़ा है। कटड़ा के लिए जम्मू से यह शाम 5.20 बजे रवाना होती है।