फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   trains from jammu resumed on saturday

हरियाणा हिंसा के कारण फंसे 50 हजार यात्री, शनिवार को फिर शुरू हुआ ट्रेनों का संचालन

Sat, 26 Aug 2017 08:54 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला/जम्मू
ब्यूरो/अमर उजाला/जम्मू Updated Sat, 26 Aug 2017 08:54 PM IST
विज्ञापन
trains from jammu resumed on saturday
कटड़ा रेलवे स्टेशन - फोटो : डेमो फोटो

बलात्कार मामले में डेरा सच्चा सौदा प्रमुख बाबा राम रहीम के कोर्ट में दोषी ठहराए जाने के बाद हरियाणा और पंजाब में हालत बिगड़ने से जम्मू और कटड़ा में फंसे यात्रियों की संख्या बढ़कर 50 हजार के पार हो गई है। जम्मू और कटड़ा से चलने वालीं 18 ट्रेनें शनिवार को भी रवाना नहीं हुईं। वहीं शनिवार को पूजा एक्सप्रेस, झेलम एक्सप्रेस और जम्मूतवी सियालदाह एक्सप्रेस को रवाना किए जाने की सूचना जारी की गई है।

विज्ञापन


दो दिन से जम्मू और कटड़ा में फंसे यात्रियों का हाल बेहाल है। शनिवार को कटड़ा में कोई ट्रेन नहीं पहुंची। इसके चलते श्री माता वैष्णो देवी के दर्शन करने के लिए श्रद्धालुओं की कतारें छोटी हो गई हैं। जम्मू-कश्मीर स्टेट रोड ट्रांसपोर्ट कार्पोरेशन (जेकेएसआरटीसी) की बसें, प्राइवेट बसें और टैक्सी दिल्ली की ओर नहीं गईं। हवाई टिकट भी उपलब्ध न होने से यात्री बुरी तरह परेशान हैं।
विज्ञापन


नॉर्दर्न रेलवे की ट्रेनें बंद होने के पहले दिन करीब 35 हजार यात्री फंसे थे। दूसरे दिन अब करीब 50 हजार यात्री यहां फंसे हैं। यहां से निकलने के साधन नहीं हैं। जम्मू से पंजाब-हरियाणा होकर जाने वाली सभी बसें जालंधर तक ही जा रही हैं। प्राइवेट बस संचालकों की बसें बंद हैं। टैक्सी चालक भी पंजाब और हरियाणा की ओर नहीं जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


जम्मू से निकलने का कोई साधन न होने से यात्री स्टेशन के प्लेटफार्मों, होटल, धर्मशाला, फुटपाथ पर रात गुजार रहे हैं। जम्मू में फंसे सबसे अधिक यात्री यूपी के हैं। पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, मध्य प्रदेश, राजस्थान, कोलकाता, कन्याकुमारी, बिहार, झारखंड, तमिलनाडु आदि राज्यों के यात्री भी घर जाने को परेशान हैं। कुछ यात्रियों को स्टेशन पर रुके 60 से 70 घंटे हो गए हैं। सीनियर डिवीजनल कामर्शियल मैनेजर मोनू लूथरा ने स्टेशन प्रशासन के निर्देश दिया है कि यात्रियों को कोई परेशानी न हो, इसका पूरा ख्याल रखा जाए। उन्होंने सुरक्षा व्यवस्था को दुरुस्त करने के निर्देश हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed