{"_id":"610d8c5f8ebc3eaa0e72becf","slug":"training-reasi-news-jmu2410443137","type":"story","status":"publish","title_hn":"आपात स्थिति से निपटने के लिए पुलिसकर्मियों ने लिया प्रशिक्षण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आपात स्थिति से निपटने के लिए पुलिसकर्मियों ने लिया प्रशिक्षण
विज्ञापन
रियासी। आपातकालीन स्थिति से निपटने के लिए पुलिसकर्मियों को एक दिवसीय प्रशिक्षण दिया गया। आयोजन जिला पुलिस लाइन में किया गया। इस दौरान पुलिसकर्मियों लोगों की जान बचाने के गुर सिखाए गए।
आयोजन एसएसपी शैलेंदर सिंह की देखरेख में किया गया। मौके पर मेडिकल आफिसर डिप्टी सीएमओ डा. यूसुफ खान, डा. राकेश आनंद, बीएमओ डा. मोहम्मद सलीम ने बताया कि किसी प्रकार की आपदा में अपने मनोबल को गिरने नहीं दें। आग लगने की घटना हो या फिर सड़क दुर्घटना इसमें किसी की कीमती जान नहीं चले जाए, इसका ध्यान रखा जाए।
भूस्खलन की घटना हो या फिर किसी को दिल का दौरा पड़ा हो, उसके लिए प्राथमिक तौर पर उक्त व्यक्ति का उपचार कैसे शुरू किया जाए, इसके बारे में विस्तारपूर्वक जानकारी दी गई। मौके पर जिला पुलिस के विभिन्न पुलिस स्टेशन के डीएसपी, एसएचओ तथा एक सौ पांच पुलिसकर्मी मौजूद रहे। एसएसपी ने कहा कि जिला पुलिस हर प्रकार की स्थिति से निपटने में सक्षम है।