जम्मू। पुलिस अधिकारियों के कानून प्रवर्तन कौशल को बढ़ाने के लिए छह दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम मंगलवार को जिला पुलिस मुख्यालय में संपन्न हुआ। जिले के जांच अधिकारियों के दूसरे बैच के लिए कार्यक्रम आठ जनवरी से शुरू हुआ था। समापन समारोह में एडीजीपी आनंद जैन मुख्यातिथि रहे। कार्यक्रम का उद्देश्य पुलिस स्टेशनों में एसपीओ से एएसआई रैंक तक के अधिकारियों की जांच क्षमताओं और कौशल को बढ़ाना था। कार्यक्रम में 74 अधिकारियों ने भाग लिया। तीन को उत्कृष्ट, 12 को बहुत अच्छा, 33 को अच्छा, 19 को संतोषजनक, तीन को औसत और चार को खराब श्रेणी में रखा गया। मुख्यातिथि ने प्रशिक्षुओं और प्रशिक्षण टीम के प्रयास की सराहना की। उन्होंने प्रतिभागिता प्रमाणपत्र वितरित किए और उत्कृष्ट श्रेणी पाने वाले तीन प्रतिभागियों को 2500 रुपये, बहुत अच्छा ग्रेड हासिल करने वाले 12 प्रतिभागियों को एक हजार रुपये का पुरस्कार दिया। यहां एसएसपी विनोद कुमार, एसपी मुख्यालय रमनीश गुप्ता, पूजा निजॉन सीनियर पीओ, डीपीओ जम्मू और डीएसपी डीएआर जम्मू डी भगत मौजूद थे। ब्यूरो