{"_id":"613a765e8ebc3e885f25c6c2","slug":"training-jammu-news-jammu-city-news-jmu2433019109","type":"story","status":"publish","title_hn":"पंचायत प्रतिनिधि दूसरे राज्यों में सीखेंगे कामकाज के तरीके","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पंचायत प्रतिनिधि दूसरे राज्यों में सीखेंगे कामकाज के तरीके
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जम्मू। पंचायत प्रतिनिधि अब दूसरे राज्यों में जाकर कामकाज के तरीके सीखेंगे। कोरोना परिदृश्य में सुधार के साथ ही सरकार ने जम्मू-कश्मीर के पंचायतीराज संस्थानों के जन प्रतिनिधियों को देश के विभिन्न राज्यों के दौरों पर भेजने का रोडमैप तैयार कर लिया है। चरणबद्ध तरीके से एक हजार सरपंचों, ब्लॉक विकास परिषद और जिला विकास परिषद के प्रतिनिधियों को अन्य राज्यों में भेजा जाएगा। सरकार ने पंचायतीराज व्यवस्था के जन प्रतिनिधियों के दौरों को बेहतर तरीके से आयोजित करने के लिए पॉजिटिव मूव्स इंडिया कंसल्टेंटिंग कंपनी प्राइवेट लिमिटेड को नोडल एजेंसी नियुक्त किया है।
जम्मू-कश्मीर के पंचायतीराज निदेशक राकेश सरंगल का कहना है कि जम्मू संभाग के 42 सरंपचों को पंजाब में सात दिवसीय दौरे पर भेजा गया है। अगले सप्ताह कश्मीर के 42 सरपंचों को पंजाब भेजा जाएगा। पंजाब में पंचायतीराज व्यवस्था काफी सशक्त है और पुरानी भी है।
ऐसे में प्रदेश के सरपंचों को दौरे से काफी लाभ पहुंचेगा। सरपंचों के बाद ब्लाक विकास परिषद के निर्वाचित सदस्यों को अन्य राज्यों के दौरे पर भेजा जाएगा और इसके बाद चरणबद्ध तरीके से डीडीसी सदस्यों के दौरे रखे गए हैं।
विज्ञापन
-----
दौरों के साथ प्रशिक्षण कार्यक्रम भी
पंचायती प्रतिनिधियों के दौरों के साथ ही अक्तूबर से प्रदेश में प्रशिक्षण कार्यक्रम भी शुरू किए जाएंगे। प्रशिक्षण कार्यक्रमों से जिला विकास परिषद के अलावा बीडीसी और सरपंचों-पंचों को भी कामकाज करने की बेहतर जानकारी दी जा सकेगी।