{"_id":"61e876e96506bd5ca22716c2","slug":"training-jammu-city-news-jmu2522297162","type":"story","status":"publish","title_hn":"युवाओं की उम्मीदों को जिला प्रशासन ने लगाए पंख","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
युवाओं की उम्मीदों को जिला प्रशासन ने लगाए पंख
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जम्मू। देश सेवा का जज्बा रखने वाले युवाओं की उम्मीदों को जिला प्रशासन पंख लगा रहा है। सेना और अर्धसैनिक बलों में करियर बनाने के इच्छुक युवाओं के लिए जिला युवा प्रशिक्षण एवं अधिकारिता केंद्र की ओर से विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसके तहत इच्छुक युवाओं को शारीरिक और मानसिक प्रशिक्षण के साथ ही वित्तीय मदद भी दी जा रही है। खेलों सहित लाइब्रेरी, करियर काउंसलिंग और योग की कक्षाएं भी शुरू की हैं।
केंद्र के अध्यक्ष उपायुक्त जम्मू अंशुल गर्ग ने बताया कि सेना और अर्धसैनिक बलों में शामिल होने वाले इच्छुक सीमावर्ती, ग्रामीण और शहरी युवाओं को प्रशिक्षण आदि सुविधाओं का अभाव था। इसलिए उनकी उम्मीदों पर पूरा करने के लिए अभियान को शुरू किया है। इसके तहत दस केंद्र बनाए हैं, जिसमें से नौ केंद्र सीमावर्ती ब्लॉक में हैं, जबकि एक लड़कियों के लिए अर्ध-शहरी इलाके में चल रहा है। ये केंद्र सब-डिवीजन जम्मू साउथ, जम्मू नार्थ, आरएस पुरा, मढ़, अखनूर, खौड़ और चौकी चौहरा में हैं।
मार्गदर्शन मिलने से पूरे होंगे सपने
प्रशिक्षु रोहित कुमार ने बताया कि मेरा सपना सेना में जाना था, लेकिन पर्याप्त मार्गदर्शन नहीं मिलने से दिक्कत का सामना करना पड़ रहा था। अब मार्गदर्शन के साथ सुविधा भी मिल रही है, जिससे मैं सपनों को पूरा कर लूंगा।
विज्ञापन
तीन बैच में चलेगा अभियान
केंद्र ने तीन बैच में अभियान को चलाया है। पहले बैच में जनवरी से मार्च तक, दूसरा मध्य अप्रैल से जुलाई और तीसरा मध्य सितंबर से दिसंबर तक है। हर केंद्र में 70 युवाओं को शामिल किया गया है। नामांकित युवाओं को प्रोत्साहित करने के लिए प्रति माह 1000 रुपये की राशि भी दी जा रही है।