{"_id":"a6516b725a3b73dff5b9640d908041fc","slug":"train-start-for-jammu-to-indore-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जम्मू आने वालों की राह हुई आसान, जानिए कैसे?","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जम्मू आने वालों की राह हुई आसान, जानिए कैसे?
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू
Updated Thu, 09 Oct 2014 03:08 AM IST
विज्ञापन
जम्मू से इंदौर के लिए बुधवार को हॉली-डे स्पेशल ट्रेन (09308) को रवाना किया गया। कटड़ा से कामाख्या के लिए भी साप्ताहिक ट्रेन को हरी झंडी दिखाई गई।
विज्ञापन
जानकारी के मुताबिक कटड़ा से कामाख्या हॉली-डे स्पेशल ट्रेन (05656) कटड़ा स्टेशन से हर बुधवार की सुबह पौने चार बजे चलेगी, जो जम्मू में पांच बजकर बीस मिनट पर पहुंचेगी। दस मिनट के ठहराव के बाद वह आगे के लिए चलेगी।
विज्ञापन
वहीं, कामाख्या-कटड़ा (05655) ट्रेन का रूट कटिहार, न्यूजलपाई, गोरखपुर, बस्ती, गोंडा, बरियामपुर, सहारनपुर, लुधियाना, जालंधर, अंबाला, पठानकोट कैंट, जम्मू, उधमपुर है। गौरतलब है कि कटड़ा से बांद्रा हॉली-डे स्पेशल हर मंगलवार को चलाई जा रही है।
विज्ञापन
वहीं, पिछले हफ्ते से मंगलवार को चल रही कटड़ा से मुजफ्फरपुर ट्रेन गोरखपुर, बस्ती होते हुए अपने गंतव्य तक पहुंचती है। अहमदाबाद से कटड़ा साप्ताहिक ट्रेन को भी चलाया गया है। यह ट्रेन वीरवार व रविवार को कटड़ा से रात नौ बजे रवाना की जा रही है, जो जम्मू में रात 10:20 पर पहुंच रही है। दस मिनट के ठहराव के बाद आगे की ओर रवाना की जा रही है।