फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Train services to remain suspended today in Kashmir Valley due to security reasons

J&K: बौखलाए अलगाववादियों ने घाटी में किया बंद का आह्वान, रेलवे सेवाएं बाधित

Sun, 19 Nov 2017 01:48 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला
टीम डिजिटल/ अमर उजाला Updated Sun, 19 Nov 2017 01:48 PM IST
विज्ञापन
Train services to remain suspended today in Kashmir Valley due to security reasons
- फोटो : File Photo

जम्मू-कश्मीर में अलगाववादियों द्वारा आज बंद का आह्वान किया गया है। बता दें कि, हाजिन, पुलवामा और जकुरा में आतंकवादियों के मारे जाने के विरोध में अलगाववादियों ने आज बंद का आह्वान किया है।

विज्ञापन

हुर्रियत (जी) प्रमुख सैयद अली शाह गिलानी, हुर्रियत (एम) प्रमुख मीरवाइज उमर फारूख और जेके एलएफ प्रमुख यासीन मलीक ने संयुक्त बयान में कहा कि घाटी में सुरक्षबलों की ओर से चलाए जा रहे कासो के विरोध मे प्रदर्शन किया जाएगा। इसलिए सुरक्षा कारणों से कश्मीर घाटी में आज रेलवे सेवाएं बंद रहेंगी। ये जानकारी रेलवे पीआरओ ने दी है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन


बता दें कि इससे पहले जाकिर मूसा ग्रुप के आतंकी मुगीस के मारे जाने के बाद हिंसा की आशंका में श्रीनगर के सभी स्कूल-कालेजों को शनिवार को बंद रखने के आदेश दिए गए थे।
डीसी की ओर से जारी आदेश के अनुसार घाटी के आठ थाना क्षेत्रों-पारिमपोरा, खान्यार, नौहट्टा, सफाकदल, रैनावाड़ी व एमआर गंज में पाबंदियां थी। इसके साथ ही मायसूमा तथा क्रालखुड थाना क्षेत्रों के कुछ इलाकों में पाबंदियां लगाई गई थी। 
जानकारी के मुताबिक कि शुक्रवार को एक आतंकवादी की मारे जाने के मद्देनजर विरोध प्रदर्शन को रोकने के लिए शनिवार को श्रीनगर के आठ थाना क्षेत्रों में प्रतिबंध लगाया गया है।

 इसके साथ ही श्रीनगर के सभी स्कूल और कॉलेज आज के लिए बंद कर दिए गए थे और कश्मीर विश्वविद्यालय की कक्षाएं भी शुक्रवार के लिए निलंबित कर दी गई थी। बता दें कि शुक्रवार को हजरतबल में पुलिस पार्टी के ऊपर आतंकियों ने हमला कर दिया था जिसकी जवाबी कार्रवाई में आतंकी मुजीस अहमद मीर की मौत हो गई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed