फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   train running with punjab's electricity

पंजाब की बिजली से चल रहीं ट्रेनें

Mon, 16 Feb 2015 12:25 AM IST
Updated Mon, 16 Feb 2015 12:25 AM IST
विज्ञापन
train running with punjab's electricity

बिजली की कमी के कारण पठानकोट-जम्मू रेलखंड के विद्युतीकरण के बाद भी मात्र चार लंबी दूरी की रेलगाड़ियां ही इलेक्ट्रिक इंजन के सहारे चल रही हैं। जबकि यहां रोजाना 18-20 ट्रेनें रोजाना पहुंचती हैं। साप्ताहिक ट्रेनों को मिलाकर यह संख्या 35 तक पहुंच गई है। पंजाब से मिलने वाली बिजली पर्याप्त नहीं है। इस वजह से केवल चार गाड़ियों को ही इलेक्ट्रिक इंजन से चलाया जा रहा है।

विज्ञापन


इनमें दिल्ली-जम्मू राजधानी एक्सप्रेस, हावड़ा-जम्मू हिमगिरि एक्सप्रेस, दिल्ली-जम्मू दुरंतो और स्वराज एक्सप्रेस शामिल है। रेलवे का कहना है कि रेल खंड पर सभी गाड़ियों को इलेक्ट्रिक इंजन से तभी चलाना संभव होगा जब पूरी बिजली सप्लाई मिले। रेलवे प्रशासन को जितनी बिजली चाहिए, उतनी पंजाब से नहीं मिल पाती है।
विज्ञापन


डेढ़ साल पहले आठ मेगावाट बिजली के लिए जम्मू कश्मीर पावर डेवलपमेंट डिपार्टमेंट (जेकेपीडीडी) को साढ़े दस करोड़ रेलवे द्वारा दिया जा चुका है। सांबा और मनवाल में रेलवे के ट्रैक्शन सब स्टेशन को जेके पीडीडी के ग्रिड स्टेशन से जोड़कर बिजली की आपूर्ति करने की योजना है। उल्लेखनीय है कि फिलहाल सुजानपुर व दसुआ (पंजाब ) से आठ मेगावाट बिजली की सप्लाई मिल रही है जिससे ट्रेनों को चलाया जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

22 से पहले चलेगी कटड़ा-पठानकोट डीएमयू ट्रेन

train running with punjab's electricity

पीडीडी एक्सईएन (सांबा) का कहना है कि पावर ग्रिड स्टेशन से ट्रैक्शन सब स्टेशन रेलवे तक करीब 35 टावर लगाए जाएंगे जिसको लेकर सायल टेस्टिंग का काम जारी है। डेढ़ कि लोमीटर तक की दूरी में 35 टावरों के लिए फाउंडेशन बनाए जाएंगे जिसकी प्रक्रिया सायल टेस्टिंग से शुरू है। उधर, मनवाल पीडीडी एक्सईएन का कहना है कि यहां पर अभी टेंडरिंग प्रक्रि या हुई है।

कटड़ा से पठानकोट तक चलनेवाली डीएमयू ट्रेन बाइस फरवरी से पहले चल पड़ेगी। डीएमयू इंजन को लखनऊ से जालंधर तक मंगवाया जा चुका है, जिसकी डीएमयू के साथ जोड़ने की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। डीटीएम जम्मू के मुताबिक जम्मू में लोकोशेड का निरीक्षण करने डीआरएम पहुंचे थे, उसी दौरान जहां लोकोशेड का जायजा लिया व पावर इंजनों के रखरखाव प्रबंधों का निरीक्षण किया। उन्होंने बताया कि पांच जनवरी से रद्द कटड़ा डीएमयू बाइस फरवरी से पहले चल पड़ेगी।

जम्मू-पठानकोट रेलखंड के बीच चलनेवाली रेलगाड़ियों को पूरी तरह से पावर सप्लाई जब तक नहीं मिल पाएगी, तब तक तमाम ट्रेनों का परिचालन इलेक्ट्रिक इंजन से नहीं हो पाएगा।
आरएन मीणा, सीनियर डीटीएम

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed