फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   train running resumed in kashmir valley after 130 days

कश्मीर में 130 दिन बाद पटरी पर दौड़ी ट्रेन, श्रीनगर से बडगाम के बीच हुआ ट्रायल

Wed, 16 Nov 2016 11:36 PM IST
अमृतपाल सिंह बाली, अमर उजाला/श्रीनगर
अमृतपाल सिंह बाली, अमर उजाला/श्रीनगर Updated Wed, 16 Nov 2016 11:36 PM IST
विज्ञापन
train running resumed in kashmir valley after 130 days
घाटी में शुरू हुई रेल सेवा - फोटो : फाइल फोटो

कश्मीर में 130 दिन बाद बुधवार को पटरी पर ट्रेन दौड़ी। श्रीनगर से बडगाम के बीच डीएमयू चलाकर ट्रायल किया गया। फिलहाल वीरवार से श्रीनगर-बडगाम के बीच एक सप्ताह के लिए ट्रेन सेवा शुरू की जाएगी। इसके बाद उत्तर तथा दक्षिण कश्मीर में रेल सेवा शुरू करने पर विचार किया जाएगा।

विज्ञापन


रेल सेवा बहाल करने के लिए रेलवे महाप्रबंधक एके पुथिया अन्य अधिकारियों के साथ दो दिनों तक घाटी में डेरा डालने के बाद बुधवार को दिल्ली रवाना हुए। नार्दर्न रेलवे के महाप्रबंधक एके पुथिया और डीआरएम अनुज प्रकाश मंगलवार को श्रीनगर पहुंचे।
विज्ञापन


उन्होंने डीजीपी के राजेंद्रा, आईबी और सीआरपीएफ अधिकारियों के साथ बैठक कर रेल सेवा बहाल करने में सहयोग मांगा। सुरक्षा मिलने के बाद रेलवे ने मरम्मत कार्य शुरू कर दिया है। शुरुआत में रेलवे वीरवार को श्रीनगर से बडगाम के बीच रेल सेवा बहाल कर रहा है। एक सप्ताह में मरम्मत का काम पूरा करके बनिहाल से बारामुला के बीच भी रेल सेवा बहाल कर दी जाएगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

130 दिन से पूरी तरह बंद थी रेल सेवा

train running resumed in kashmir valley after 130 days
घाटी में शुरू हुई रेल सेवा - फोटो : फाइल फोटो

आतंकी बुरहान वानी के मारे जाने के बाद घाटी में 130 दिन से रेल सेवा पूरी तरह बंद थी। क्रइ बार इसकी बहाली की कोशिश की गई, शरारती तत्व काम बंद करवा देते थे। रेल मंत्रालय ने इसेे गंभीरता से लेते हुए अधिकारियों को जल्द रेल सेवा शुरू करने के निर्देश दिए थे। 

वहीं, घाटी में अवाम की बेरुखी से अलगाववादियों का हौसला पस्त होता जा रहा है। अलगाववादियों ने एक सप्ताह के लिए 18 नवंबर तक बंद बढ़ाया है। लेकिन, इस पूरे आंदोलन में पहली बार दो दिन बंदी से छूट दे दी। अब तक शाम के वक्त ही बंद से छूट दी जाती रही है। 

129 दिन में रेलवे को 24 करोड़ का नुकसान

train running resumed in kashmir valley after 130 days
रेलवे को 24 करोड़ का नुकसान - फोटो : डेमो फोटो

घाटी में 129 दिन रेल सेवा पूरी तरह ठप्प रहने के कारण रेलवे को 24 करोड़ का नुकसान हुआ है। वीरवार से घाटी में रेल सेवा शुरू होने के बाद अब रेलवे नुकसान से बाहर निकलेगी। नौ जुलाई को आतंकी की मौत के बाद घाटी में रेल सेवा पूरी तरह से बंद हो गई थी। जिसके बाद रेलवे को हर रोज 1781065 रुपये का नुकसान पहुंच रहा था।

कई प्रयास करने के बावजूद रेलवे मरम्मत का काम करके रेल सेवा को शुरू नहीं कर पा रहा था। वहीं रेलवे स्टेशनों पर ट्रेनों की भी हालत खराब होने लगी थी। लेकिन मंगलवार को रेलवे महाप्रबंधक के कश्मीर दौरे के बाद वीरवार से कश्मीर में रेल सेवा शुरू होने जा रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed