{"_id":"6636b3dfbca6a980420664a4","slug":"train-delays-jammu-news-c-10-jam1004-353771-2024-05-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jammu Railway Station: सात मई तक जम्मू मेल, शालीमार सहित चार ट्रेनें रद्द, किसान आंदोलन के चलते बिगड़ा शेड्यूल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jammu Railway Station: सात मई तक जम्मू मेल, शालीमार सहित चार ट्रेनें रद्द, किसान आंदोलन के चलते बिगड़ा शेड्यूल
Sun, 05 May 2024 03:47 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
Published by: जम्मू और कश्मीर ब्यूरो
Updated Sun, 05 May 2024 03:47 AM IST
सार
शंभू बॉर्डर पर किसानों के आंदोलन के कारण दिल्ली-कटड़ा रेल सेक्शन पर चलने वाली ट्रेनों की समय सारिणी बिगड़ चुकी है। कई ट्रेनें दो से आठ घंटे की देरी से चल रही हैं।
विज्ञापन
जम्मू तवी रेलवे स्टेशन में पूछताछ के लिए पहुंचे यात्री
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पंजाब के शंभू बॉर्डर पर किसानों के आंदोलन के कारण दिल्ली-कटड़ा रेल सेक्शन पर चलने वाली ट्रेनों की समय सारिणी बिगड़ चुकी है। कई ट्रेनें दो से आठ घंटे की देरी से चल रही हैं। इसे देखते हुए रेलवे ने जम्मू मेल, शालीमार, श्री माता वैष्णो देवी-कालका एक्सप्रेस और उधमपुर-दिल्ली सराय रोहिला एसी एक्सप्रेस को सात मई तक रद्द रखने के आदेश जारी किए हैं।
विज्ञापन
शनिवार को भी कई ट्रेनें देरी से पहुंचीं। ट्रेनों को डायवर्ट कर गंतव्य की ओर भेजना पड़ा। लिहाजा ट्रेनें 5 से 8 घंटे देरी से कठुआ पहुंचीं। फिरोजपुर रेल डिवीजन के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी दीपक कुमार ने बताया कि इस दौरान वंदे भारत, झेलम, बेगमपुरा, हिमगिरी एक्सप्रेस, पूजा सुपरफास्ट, राजधानी, उत्तर संपर्क क्रांति, स्वराज एक्सप्रेस और मालवा सुपरफास्ट, सियालदाह एक्सप्रेस को तय रूट के बजाय वैकल्पिक रास्तों से गंतव्य की ओर भेजा गया, जिससे ट्रेनें देरी से कठुआ पहुंचीं।
विज्ञापन