{"_id":"6a1d3469fc3bbe60c00459e2","slug":"tragic-road-accident-in-the-kalal-area-of-nowshera-2026-06-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"लिफ्ट बनी मौत का सफर: नौशेरा के कलाल में दर्दनाक सड़क हादसा, एक बुजुर्ग की मौत; दो गंभीर रूप से घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लिफ्ट बनी मौत का सफर: नौशेरा के कलाल में दर्दनाक सड़क हादसा, एक बुजुर्ग की मौत; दो गंभीर रूप से घायल
Mon, 01 Jun 2026 12:58 PM IST
Nikita Gupta
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
Published by: Nikita Gupta
Updated Mon, 01 Jun 2026 12:58 PM IST
सार
नौशेरा के कलाल क्षेत्र में बाइक सवार द्वारा बुजुर्ग को लिफ्ट देने के दौरान दर्दनाक सड़क हादसा हो गया, जिसमें एक महिला और बुजुर्ग गंभीर रूप से घायल हो गए।
विज्ञापन
Accident Demo
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
नौशेरा के कलाल क्षेत्र में सोमवार को एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया, जिसमें एक बुजुर्ग की मौत हो गई जबकि बाइक चालक और एक महिला गंभीर रूप से घायल हो गए।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार बाइक चालक शिव मंदिर कलाल में पूजा करने के बाद बाहर निकला था। इसी दौरान एक बुजुर्ग ने उससे लिफ्ट मांगी और कहा कि उसकी मेटाडोर आगे निकल गई है, उसे वहां तक पहुंचा दिया जाए। चालक ने मानवता दिखाते हुए बुजुर्ग को अपनी बाइक पर बैठा लिया और आगे बढ़ गया।
विज्ञापन
रास्ते में बाइक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे बैठी एक महिला से टकरा गई, जिससे महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। इसके बाद बाइक के पीछे बैठा बुजुर्ग पास में खड़े पानी के टैंकर से जा टकराया और गंभीर रूप से घायल हो गया।
विज्ञापन
घटना के बाद तीनों घायलों को उपजिला अस्पताल नौशेरा पहुंचाया गया, डॉक्टरों ने बुजुर्ग को मृत घोषित कर दिया। बाइक चालक और महिला को प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर हालत में जीएमसी जम्मू रेफर कर दिया गया है।