{"_id":"5da01b208ebc3e016b6b0791","slug":"tragic-road-accident-in-kishtwar-two-death-injures-13-passengers","type":"story","status":"publish","title_hn":"जम्मू-कश्मीरः किश्तवाड़ में हुए दर्दनाक सड़क हादसे ने छीन ली दो की सांसें, 13 यात्री घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जम्मू-कश्मीरः किश्तवाड़ में हुए दर्दनाक सड़क हादसे ने छीन ली दो की सांसें, 13 यात्री घायल
Fri, 11 Oct 2019 11:33 AM IST
प्रशांत कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
Published by: प्रशांत कुमार
Updated Fri, 11 Oct 2019 11:33 AM IST
विज्ञापन
सड़क हादसा
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जम्मू-कश्मीर के किश्तवाड़ जिले में एक दर्दनाक सड़क हादसे में दो लोगों की मौत हो गई। जबकि तेरह लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को जिला अस्पताल किश्तवाड़ में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
जिले के सरसल भादरा मार्ग पर एक क्रूजर वाहन हादसे का शिकार हुआ। हादसा इतना दर्दनाक था कि आसपास के लोग सिहर उठे। घटनास्थल पर मची चीख पूकार सुन लोग मौके पर पहुंचे।
विज्ञापन
वाहन में फंसे यात्रियों को बाहर निकालने के साथ ही स्थानीय पुलिस, और एंबुलेंस को सूचना दी गई। लोगों की मदद से घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया। घायलों का इलाज चल रहा है। घायलों की हालत गंभीर बताई जा रही है।
विज्ञापन