फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Tragic accident in Kishtwar Vehicle carrying power project workers crashes

किश्तवाड़ में दर्दनाक हादसा: बिजली परियोजना के श्रमिकों को ले जा रहा वाहन दुर्घटनाग्रस्त, दो की मौत और 14 घायल

Wed, 04 Dec 2024 10:37 PM IST
आकाश दुबे अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू Published by: आकाश दुबे Updated Wed, 04 Dec 2024 10:37 PM IST
सार

दुर्घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और बचाव दल मौके पर पहुंचा और खाई से लोगों को बाहर निकाला। निकाले गए लोगों में से दो की मौत हो चुकी थी जबकि अन्य को अस्पताल ले जाया गया है।

विज्ञापन
Tragic accident in Kishtwar Vehicle carrying power project workers crashes
घायलों को कराया गया भर्ती - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

जम्मू-कश्मीर के किश्तवाड़ जिले में बुधवार को एक निजी कंपनी के श्रमिकों को ले जा रहा वाहन सड़क से फिसलकर गहरी खाई में गिर गया। दुर्घटना में दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई जबकि 14 लोग घायल हो गए। दुर्घटना बुधवार देर शाम करीब आठ बजे डांगडुरु के पास हुई। हादसे के कारणों का पता नहीं चल पाया है।

विज्ञापन

जानकारी के अनुसार किश्तवाड़ में एक निर्माणाधीन बिजली परियोजना के श्रमिक बांध स्थल से मिनी बस में ड्यूटी से छुट्टी कर लौट रहे थे। इस दौरान वाहन गहरी खाई में लुढ़क गया। दुर्घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और बचाव दल मौके पर पहुंचा और खाई से लोगों को बाहर निकाला।

विज्ञापन
विज्ञापन

निकाले गए लोगों में से दो की मौत हो चुकी थी जबकि अन्य को अस्पताल ले जाया गया है। केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह ने दुर्घटना पर दुख व्यक्त किया और घायलों और उनके परिवारों को हर संभव मदद का आश्वासन दिया।

विज्ञापन

घायलों के बेहतर इलाज के निर्देश
डीसी (उपायुक्त) किश्तवाड़ राजेश कुमार शवन ने बताया कि शाम को हुई दुखद दुर्घटना में दो लोगों की मौत का पता चला है। उनका कार्यालय लगातार घायलों और परियोजना अधिकारियों के संपर्क में है। अस्पताल में डॉक्टरों को घायलों को बेहतर इलाज देने के आदेश दे दिए गए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed