{"_id":"63147e6d1849e102eb016f9d","slug":"traffic-stalled-due-to-stone-falling-on-jammu-srinagar-highway-vaishno-devi-helicopter-service-also-affected","type":"story","status":"publish","title_hn":"Weather Update: जम्मू-श्रीनगर हाईवे पर पत्थर गिरने से यातायात ठप, वैष्णो देवी हेलिकॉप्टर सेवा भी प्रभावित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Weather Update: जम्मू-श्रीनगर हाईवे पर पत्थर गिरने से यातायात ठप, वैष्णो देवी हेलिकॉप्टर सेवा भी प्रभावित
Sun, 04 Sep 2022 04:01 PM IST
विमल शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
Published by: विमल शर्मा
Updated Sun, 04 Sep 2022 04:01 PM IST
सार
प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में भी मौसम लगभग साफ चल रहा है। जम्मू-कश्मीर में अमूमन मानसून सितंबर के मध्य तक सक्रिय रहता है। मौसम विज्ञान केंद्र श्रीनगर के अनुसार चार और पांच सितंबर को जम्मू संभाग के कुछ हिस्सों में बारिश हो सकती है।
विज्ञापन
जम्मू में बारिश के दौरान हाईवे से गुजरते लोग। FILE
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
जम्मू संभाग में रविवार सुबह भारी बारिश हुई। इसके चलते जम्मू-श्रीनगर हाईवे पर भूस्खलन होने के बाद यातायात ठप हो गया। वैष्णो देवी की पहाड़ियों पर धुंध छाए रहने से हेलिकॉप्टर सेवा भी प्रभावित रही। इससे पहले शनिवार को दिनभर धूप खिलने के बाद शाम को हुई बारिश ने उमस से राहत दिलाई है।
विज्ञापन
प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में भी मौसम लगभग साफ चल रहा है। जम्मू-कश्मीर में अमूमन मानसून सितंबर के मध्य तक सक्रिय रहता है। मौसम विज्ञान केंद्र श्रीनगर के अनुसार चार और पांच सितंबर को जम्मू संभाग के कुछ हिस्सों में बारिश हो सकती है।
विज्ञापन
जम्मू में शनिवार शाम को अचानक काली घटाएं छाने के साथ बारिश हुई। शहर के बिक्रम चौक, फ्लाईओवर, ज्यूल, कृष्णा नगर और गांधीनगर आदि क्षेत्रों में बारिश हुई। जम्मू में पिछले चौबीस घंटे में 29.4 मिलीमीटर बारिश हुई है। लेकिन आर्द्रता का प्रतिशत 76 रहने से उमस ने परेशान किया।
विज्ञापन
जम्मू में दिन का तापमान 33.6 और बीती रात का न्यूनतम तापमान 23.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। बनिहाल में दिन का पारा 29.4, बटोत में 26.3, कटड़ा में 30.0 और भद्रवाह में 31.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। घाटी में मौसम साफ रहने से कई जिलों में दिन का तापमान 33 डिग्री तक पहुंच गया है।
कुपवाड़ा में दिन का पारा 32.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। श्रीनगर में दिन का तापमान 31.0, पहलगाम में 26.2 और गुलमर्ग में 21.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। लेह में दिन का तापमान 26.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।