{"_id":"7f7ce39302506c2d89680622c9c3b38e","slug":"traffic-rules-apart-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सरेराह उड़ रहीं यातायात नियमों की धज्जियां ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सरेराह उड़ रहीं यातायात नियमों की धज्जियां
ब्यूरो/अमर उजाला,कठुआ
Updated Fri, 16 Jan 2015 01:53 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सड़क सुरक्षा सप्ताह में एक तरफ जहां विभाग बार-बार हिदायतें जारी कर रहा है, वहीं इन हिदायतों को दरकिनार कर लोग यातायात नियमों को ठेंगा दिखा रहे हैं।
विज्ञापन
वीरवार को विभाग ने ट्रक यूनियन कार्यालय परिसर में सड़क सुरक्षा सप्ताह के तहत कार्यक्रम रखा था। आरटीओ से लेकर ट्रैफिक विभाग के अधिकारी और कर्मचारी वहां मौजूद थे।
विज्ञापन
ट्रक यूनियन कार्यालय के ठीक सामने रेलवे स्टेशन को जाने वाली सड़क पर बिना हेलमेट, बिना सीट बेल्ट और दो पहिया वाहनों पर तीन-तीन सवारियां बैठाकर लोग गुजरते रहेे, लेकिन उनको नजरअंदाज की किया गया।
विज्ञापन
अधिकारियों ने ऐसे लोगों पर न तो कोई कार्रवाई की और न ही उन्हें समझाने की कोशिश की। विभागीय कर्मचारी सड़क के एक किनारे खड़े रहे और सब देखकर भी अनदेखा कर गए।
आम लोग तो नियमों का उल्लंघन कर ही रहे थे, स्कूली बच्चे भी ट्रिपलिंग करते हुए ट्रैफिक विभाग के कर्मचारियों के सामने से गुजरेे, लेकिन उनको रोक कर समझाने तक की कोशिश नहीं की गई।
कार्यक्रम स्थल पर ट्रैफिक अधिकारी और कर्मचारी माइक से नियमों के पालन का राग अलापते रहे और सामने से नियमों का उल्लंघन होता रहा। ऐसे में यह बात अपने आप ही साफ हो जाती है कि पूरे साल विभाग नियमों के उल्लंघन को कैसे रोकता होगा।