{"_id":"587483df4f1c1b1629ba95c0","slug":"traffic-police-in-kashmir-becoming-hightech","type":"story","status":"publish","title_hn":"कश्मीर घाटी में ट्रैफिक पुलिस होने जा रही है हाईटेक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कश्मीर घाटी में ट्रैफिक पुलिस होने जा रही है हाईटेक
अमृतपाल सिंह बाली, अमर उजाला/श्रीनगर
Updated Tue, 10 Jan 2017 07:33 PM IST
विज्ञापन
traffic Police kashmir
- फोटो : File Photo
कश्मीर घाटी में ट्रैफिक पुलिस हाईटेक होने जा रही है। श्रीनगर में सोमवार को ट्रैफिक पुलिस के एसएसपी (सिटी) फयाज अहमद लोन ने कहा कि कश्मीर घाटी में ट्रैफिक पुलिस नई टेक्नोलॉजी को अपनाते हुए हाईटेक होने जा रही है, जिसके चलते ट्रैफिक नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ नकेल कसी जाएगी।
विज्ञापन
वर्तमान में श्रीनगर शहर में करीब 300 जवान हैं, जिसके चलते उन्हें ट्रैफिक संचालन में दिक्कत होती है। उन्होंने मैन पावर बढ़ाने को सरकार को आवेदन दिया है। उम्मीद है कि जो नई एसपीओ की भर्ती हुई है, उसमें से ट्रैफिक पुलिस को कुछ कोटा मिलेगा।लोन ने कहा कि आने वाले समय में चौराहों पर सीसीटीवी कैमरा इंस्टाल होंगे, जिससे सिगनल तोड़ने वाले की गाड़ी की नंबर प्लेट का फोटो खींच उसे चालान भेजा जाएगा।
विज्ञापन
एक ऐसा ऑनलाइन सिस्टम होगा, जिससे अगर कोई नियम तोड़ता है तो उसके ड्राइविंग लाइसेंस की डिटेल आरटीओ की वेबसाइट पर डाली जाएगी और तीन बार नियम तोड़ने पर लाइसेंस रद्द होगा। 28वें रोड सेफ्टी वीक पर एसएसपी (सिटी) ट्रैफिक फयाज अहमद लोन ने कहा कि इस सप्ताह हम कई क्लबस और एनजीओ के साथ मिलकर लोगों को ट्रैफिक नियमों को लेकर जागरूक करवा रहे हैं।
विज्ञापन