{"_id":"647ba62bef85320e29095066","slug":"traffic-police-challan-action-jammu-news-c-10-jam1006-131459-2023-06-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jammu News: नियम के उल्लंघन पर 22 वाहनों चालकों पर कार्रवाई, 13 लाइसेंस निलंबित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jammu News: नियम के उल्लंघन पर 22 वाहनों चालकों पर कार्रवाई, 13 लाइसेंस निलंबित
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
जम्मू। यातायात नियमों का पालन नहीं करने पर 22 वाहन मालिकों के खिलाफ क्षेत्रीय परिवहन कार्यालय की ओर से कार्रवाई की है। 13 वाहन चालकों का ड्राइविंग लाइसेंस, दो के वाहन परमिट और छह की आरसी निलंबित की गई।
आरटीओ पंकज बनोत्रा ने बताया कि चालकों को जागरूक करने के लिए समय-समय पर अभियान चलाया जाता है। गोष्ठियां की जाती हैं। रैलियां निकाली जाती हैं। इसके बाद भी वाहन चालक नियमों को तोड़ते हैं। मई में संभाग के विभिन्न जिलों में विशेष चेकिंग अभियान चलाए गए, जिसमें वाहनों की जांच की गई। गंभीर मामले पर वाहन चालकों के लाइसेंस को तीन महीने तक स्थगित किया गया। डोडा में तीन ड्राइविंग लाइसेंस, चार आरसी और दो वाहनों के रूट परमिट को तीन महीने के लिए निलंबित किया। चेकिंग अभियान में ओवरलोड वाहन, वाहन चलाते समय मोबाइल पर बात करना, नशे में गाड़ी चलाना और ओवरस्पीड के तहत लाइसेंस निलंबित किए गए।
हादसों पर एक नजर
अप्रैल तक हुए सड़क हादसों की संख्या देखें तो जनवरी में 391 हादसों में 54 लोगों की मौत हुई। फरवरी में 422 हादसों में 66 लोगों की मौत हुई। मार्च में 480 हादसों में 75 लोगों की मौत हुई। अप्रैल में 499 हादसों में 59 लोगों की मौत हुई।