जम्मू पुलिस: गणतंत्र दिवस के लिए यातायात प्लान जारी, आप भी जानें कहां जाने की रहेगी पाबंदी, वाहनों की पार्किंग इन स्थानों में करें
जम्मू में गणतंत्र दिवस के मौके पर मुख्य आयोजन एमए स्टेडियम में होगा। इसके लिए प्रशासन और पुलिस ने पूरी तैयारी कर ली है। लोगों को कार्यक्रम स्थल तक पहुंचने में परेशानी न हो इसके लिए यातायात प्लान जारी कर दिया है। कई रूट को परिवर्तित करने के साथ ही नो इंट्री जोन भी बनाए हैं।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
जम्मू शहर में 26 जनवरी को एमए स्टेडियम में गणतंत्र दिवस के मुख्य समारोह का आयोजन होगा। इसके लिए प्रशासन और यातायात पुलिस ने तैयारियों को अंतिम रूप देना शुरू कर दिया गया है। यातायात पुलिस ने ट्रैफिक एवं पार्किं प्लान जारी किया है। इसके तहत कई रूट को परिवर्तित करने के साथ ही नो इंट्री जोन भी बनाए हैं। लोगों से प्लान के अनुसार आवागमन करने व सहयोग की अपील की है। शहर में आने वाली सभी बसें और मिनी लोड कैरियर जो कठुआ, सांबा से आएंगे, कुंजवानी से नरवाल के लिए मुड़ेंगे और आईएसबीटी पार्किंग में पार्किंग सुविधा मिलेगी।
कटड़ा, उधमपुर, डोडा, बनिहाल, श्रीनगर से आने वाले वाहन धार रोड़ से मुडे़ंगे और सांबा नाका के लिए मुड़ेंगे। आरएस पुरा, मीरां साहिब क्षेत्र के सभी रूट से आने वाली बसें एशिया क्रासिंग से वेयर हाउस पहुंचेंगी। बाड़ी ब्राह्मणा, बिश्नाह गंग्याल, मीरां साहिब, फ्लायं मंडाल, चट्ठा, सतवारी सीधा मेन स्टॉप गांधी नगर आएंगे।
अखनूर, मढ़, घो मन्हासा, मिश्रीवाला, झिड़ी और बनतालाब से आने वाली मिनी बसें बख्शी नगर पुली से मुड़ेंगी। उधमपुर, कटड़ा, किश्तवाड़, डोडा, नगरोटा जम्मू आने वाले वाहन नगरोटा बाईपास से सिद्दड़ा बाईपास नरवाल के लिए मुडे़ंगे। सभी मिनी बस जानीपुर साइड से अंबफला चौक तक और यहीं से वापसी करेंगे।
शास्त्री नगर, त्रिकुटा नगर और गांधी नगर की से आने वाली मिनी बसें एशिया होटल से मुड़ेंगी। आनंद नगर, बोहरी, तालाब तिल्ला से आने वाली मिनी बसें कनाल हेड से वापस होंगी। सांबा से आने वाले ट्रक एवं अन्य माल वाहक वाहन श्रीनगर, डोडा, उधमपुर से नरवाल के लिए आएंगे। सभी अन्य राज्यों से आने वाले वसें एवं पर्यटक कुंजवानी से ट्रांसपोर्ट नगर नरवाल के लिए आएंगी।
पास रंगों के आधार पर यहां मिलेगी पार्किंग सुविधा
- सामान्य, परेड भाग लेने वालों और आमंत्रित लोगों के वाहन पास रंग के आधार पर स्थापित पार्किंग में खड़े किए जा सकेंगे।
- हल्का पीला-भूरा रंग पास वाले वाहन पीर बाबा मैदान जीजीएम साइंस कॉलेज की पार्किंग नंबर एक में खड़े किए जा सकेंगे।
- सी ग्रीन रंग पास वाले वाहन हॉकी मैदान जीजीएम साइंस कालेज पार्किंग नंबर दो में,
- पिंक रंग पास वाले वाहन क्रिकेट मैदान जीजीएम साइंस कालेज पार्किंग नंबर तीन,
- सिल्वर रंग पास वाले होटल फार्चून रिवेरा, जेडीए पार्किंग के पास पार्किंग नंबर चार,
- पीच (नारंगी रंग) वाले अभिनव थियेटर जम्मू कल्चरल अकादमी,
- हरा रंग वाले कॉमर्स कॉलेज पार्किंग मीडिया लोगों के लिए,
- लाइन ग्रीन के लिए गुरुद्वारा बीबी चंद कौर पार्किंग,
- ब्लू रंग वाले के लिए जेडीए पार्किंग विपरीत ज्यूल चौक
- चाकलेट रंग वाले ओल्ड कैंपस यूनिवर्सिटी कनाल रोड के माध्यम से पहुंचेंगे।
- लेमन रंग वाले जम्मू क्लब पार्किंग,
- येलो रंग बिक्रम चौक वेयर हाउस पार्किंग
- ग्रे रंग वाले न्यू जेडीए बस स्टैंड जम्मू में मुख्य प्रवेश से एंटी कर सकेंगे।
दक्षिण और उत्तर से आने वाले वाहन यहां पर होंगे पार्क
परेड, अखनूर और तालाब तिल्लो की ओर से आने वाने वाहन कॉमर्स कॉलेज, ओल्ड यूनिवर्सिटी लेन से साइंस कालेज पार्किंग में नजदीक जीजीएम साइंस कालेज ब्वॉयज हास्टल में पार्क कर सकेंगे। इसी तरह दक्षिण साइट से डोगरा चौक, ज्यूल चौक से कॉमर्स कॉलेज ओल्ड यूनिवर्सिटी लेन के लिए मुड़ेंगे। साइंस कॉलेज पार्किंग में वाहन पार्क होंगे। सिटी उत्तरी दिशा से आने वाले वाहन कॉमर्स कॉलेज से ब्वॉयज हॉस्टल साइंस कॉलेज की ओर से आएंगे।
सेना वाहन यहां होंगे पार्क
सेना, पैरा मिल्ट्री वाहन बिक्रम चौक साउथ से तवी पुल व डोगरा चौक ज्यूल चौक से साइंस रोड होते हुए ओल्ड यूनिवर्सिटी कैंपस में पार्क होंगे। सेना, पैरा मिल्ट्री के वाहन जो परिवारों को लाएंगे वह नगरोटा, बनतालाब से शंकुतला क्रॉसिंग के लिए मुड़ेंगे। महेशपुरा चौक, बख्शी नगर, कनाल हेड से सीधा ओल्ड यूनिवर्सिटी कैंपस में पार्क होंगे।
एस्कॉर्ट वाहन यहां पर होंगे पार्क
एस्कॉर्ट वाहन ड्राई फ्रूट मार्केट और जेडीए पार्किंग ज्यूल में पार्क होंगे। प्रशासन के वाहन दक्षिण से आने वाले सीधा बिक्रम चौक में खड़े किए जाएंगे। वेयर हाउस, तालाब तिल्लो, अखनूर से आने वाले वाहन कनाल हेड, नगरोटा से आने वाले वाहन इंदिरा चौक में जेडीए पार्किंग, बठिंडी और नरवाल की ओर से वेयरहाउस यूनिवर्सिटी रोड में पार्क होंगे।