{"_id":"5f3034d98ebc3e3d1a5b0ec9","slug":"traffic-jammu-news-jmu2161967107","type":"story","status":"publish","title_hn":"सिडको चौक यातायात को सुगम बनाने पर नहीं हो रहा विचार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सिडको चौक यातायात को सुगम बनाने पर नहीं हो रहा विचार
विज्ञापन
सिडको चौक पर कठुआ की ओर जाने के लिए मुड़ता ट्रक व निकलता बाइक सवार।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बाड़ी ब्राह्मणा। बाड़ी ब्राह्मणा कस्बा ट्रैफिक और पार्किंग की समस्या से जूझता रहा है। इसका मुख्य कारण यातायात विभाग की अनदेखी भी कही जा सकती है। यहां का सिडको चौक शहर का सबसे व्यस्त चौक माना जाता है। औद्योगिक क्षेत्र से आने वाले बड़े-बड़े ट्रक और ट्राले इसी चौक से हाईवे पर मुड़ते हैं। ऐसे में हर समय हादसा होने की आशंका बनी रहती है। इसके बावजूद भी यहां के यातायात को सुगम बनाने पर विचार नहीं किया जा रहा है।
बाड़ी ब्राह्मणा के सिडको चौक पर औद्योगिक क्षेत्र से काफी संख्या से जब गाड़ियां कठुआ की तरफ हाईवे पर मुड़ती हैं तो यातायात विभाग का कोई भी सिपाही जम्मू से कठुआ की तरफ जाने वाली गाड़ियों को रोकने के लिए नहीं खड़ा होता है। ऐसे में बड़े-बड़े ट्रक और ट्रॉले हाईवे पर चढ़ने से पहले गति धीमी करने के लिए या रुकने के लिए कोई इशारा नहीं दिया जाता और न ही इन गाड़ियों के लिए हाईवे पर मुड़ने के लिए कोई पर्याप्त सीमा में डिवाइडर बनाया गया है और बिना रोक-टोक के ही यह गाड़ियां हाईवे पर चढ़ जाती हैं। दूसरी तरफ जम्मू से आने वाला यातायात जरा सी जगह में तेजी से निकलना चाहता है। जो कई बार बड़े हादसे का कारण भी बनती हैं।
दूसरी ओर सिडको चौक हाईवे पर अक्सर यह बड़े-बड़े ट्रक और ट्राले पार्क किए हुए नजर आते हैं जिनकी तरफ ट्रैफिक विभाग का कोई ध्यान नहीं जाता है। हाईवे पर तेज रफ्तार से गाड़ियों का जाना और उसी हाईवे पर इन बड़े-बड़े ट्रकों का पार्क होना भी हादसों का मुख्य कारण बनता है और कई बार ओवरटेक करती हुई गाड़ियां भी इन खड़े ट्रकों की चपेट में आ जाती है। हाईवे पर पार्क हुए यह बड़े-बड़े ट्रक यह दर्शाते हैं कि या तो औद्योगिक क्षेत्र में पर्याप्त पार्किंग नहीं है। जो इन गाड़ी वालों को किसी की भी परवाह नहीं है।
विज्ञापन
बहरहाल नतीजा जो भी निकले, लेकिन यातायात विभाग अगर इसी तरह से अंजान बना रहा तो आने वाले दिनों में सिडको चौक में हादसों की संख्या और बढ़ सकती है। इसलिए विभाग को इस ओर ध्यान केंद्रित करना चाहिए और इस समस्या को जल्द से जल्द खत्म करना चाहिए।