फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   traffic

जाम के झाम से जूझ रहा मुख्य बाजार

विज्ञापन
traffic
विजयपुर में रामगढ़ मार्ग पर लगा जाम।
विजयपुर। कस्बा के रामगढ़ मार्ग मुख्य बाजार में बढ़ते अतिक्रमण के कारण लोगों को जाम की समस्या से जूूझना पड़ रहा है। लोगों ने बताया कि रोजमर्रा लगने वाले जाम से वाहन चालकों, मरीजों और पैदल चलने वालों को आखिर जाम से कब छुटकारा मिलेगा।
विज्ञापन

मुख्य बाजार में लगने वाला जाम सुरक्षा की दृष्टि से भी घातक है। क्षेत्रवासी सन्नी चौधरी, सोनी शर्मा, यशपाल सिंह, अशोक कुमार, संसार चंद, सुभाष सिंह, कांता देवी, सरोज देवी, सपना देवी आदि का कहना है कि यात्री व निजी वाहन चालक जाम से जूझते हैं। प्रशासन, नगरपालिका कमेटी, पुलिस सब कुछ जानते हुए भी अनजान है। प्रशासन राजनीतिक दबाव के चलते अतिक्रमण विरोधी अभियान चलाने से कतराता रहता है। क्षेत्रवासियों का कहना है जाम के लिए कुछ दुकानदार भी कम जिम्मेदार नहीं हैं। दुकानदार सामान को दुकान के बाहर रखते हैं। कुछ दुकानदारों ने दुकानों के आगे रेहड़ियां, फड़ियां लगवा रखी हैं। जिनसे वे किराया वसूलते हैं। यही वजह है कि हर रोज रामगढ़ मार्ग पर अतिक्रमण बढ़ रहा है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed