फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   traffic

ट्रैफिक पुलिस ने लगा दी कोर्ट चालानों की झड़ी

विज्ञापन
traffic
गोल मार्केट के पास वाहनों को रोकते यातायात पुलिस के जवान।
जम्मू। ट्रैफिक पुलिस के अमले ने जम्मू शहर समेत आसपास के इलाकों में चालान करने की रफ्तार बढ़ा दी है। नियमों के उल्लंघन पर महकमे ने चार दिन के भीतर ही तीन हजार से भी ज्यादा चालान कर डाले हैं। दिलचस्प है कि इतनी बड़ी तादाद में चालान सीधे कोर्ट रेफर किए गए हैं। यानी नियमों के उल्लंघन करने वालों इन हजाराें लोगों को कोर्ट में हाजिरी भरनी पड़ रही है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार सिटी पुलिस ने जम्मू शहर में पिछले चार दिनों के भीतर 1600 से अधिक कोर्ट चालान किए हैं। इसी तरह से कठुआ, सांबा, राजोरी और पुंछ जिलों में रूरल ट्रैफिक पुलिस ने भी 1500 से अधिक कोर्ट चालान किए हैं। ट्रैफिक और रूरल पुलिस ने मिलकर तीन हजार के आसपास कोर्ट चालान किए हैं। इनमें सबसे अधिक दो पहिया वाहनों के 1200 के आसपास कोर्ट चालान हैं। इसके बाद 500 वाहन ओवरलोड हैं। ट्रैफिक पुलिस की ओर से कोर्ट चालान ही किए जा रहे हैं, ताकि नियमों का उल्लंघन करने वालों पर अदालत ही जुर्माना लगाए।
विज्ञापन

---
...इनके लिए तो 25 हजार भी कम है
शहर के स्कूलों में पढ़ने वाले अधिकतर नाबालिग स्कूटी चलाते हैं। एक स्कूटी पर तीन-तीन विद्यार्थी भी बैठे नजर आते हैं। इतना ही नहीं, ट्रैफिक के बीच से गुजरते इन टीन एजर चालकों को सड़क पर ही स्टंट करते भी देखा जा सकता है। नाबालिग चालक कहीं ओवर स्पीड में नजर आते हैं तो कहीं बिना हेलमेट के वाहन चलाते हुए। उल्लेखनीय है कि जम्मू में पुलिस ने एक नाबालिग चालक को स्कूटी चलाते पकड़ा था। कोर्ट ने उसके पिता पर 25 हजार रुपये का जुर्माना लगाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

---
नाबालिगों के खिलाफ अभियान
ट्रैफिक पुलिस रूरल के एसएसपी मोहन लाल और सिटी पुलिस के एएसपी प्रभु दयाल शर्मा का कहना है कि आने वाले दिनों में ट्रैफिक पुलिस की तरफ विशेष तौर पर स्कूटी चलाने वाले नाबालिगों पर कार्रवाई की जाएगी। ---

लगातार पांचवें दिन 700 से ज्यादा कोर्ट चालान
ट्रैफिक पुलिस की ओर से शुक्रवार को लगातार रूरल और सिटी क्षेत्र में 700 से ज्यादा कोर्ट चालान किए गए हैं। सिटी में 400 और रूरल में 300 चालान किए गए हैं। रूरल एरिया में 80 हजार के करीब जुर्माना भी वसूला गया है। इसके अलावा दो दर्जन वाहनों को जब्त किया गया है। ट्रैफिक पुलिस की ओर से लगातार जागरूक करने के बावजूद लोग नियमों का पूरी तरह से अभी पालन नहीं कर रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed