फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   traffic jam, badi brahmana

Jammu News: औद्योगिक क्षेत्र में खुला जाम का 'उद्योग', एक्सप्रेस-वे के निर्माण के कारण बाड़ी ब्राह्मणा चौक में सुबह-शाम वाहनों की कतार

विज्ञापन
traffic jam, badi brahmana
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

जम्मू। कठुआ से लेकर जम्मू तक दिल्ली-कटड़ा एक्सप्रेस-वे का निर्माण कार्य जारी है। कई जगह अव्यवस्थाओं के कारण जाम के साथ आवाजाही प्रभावित हो रही है। सांबा के औद्योगिक क्षेत्र बाड़ी ब्राह्मणा चौक में जाम का उद्योग खुल गया है। इस कारण श्रमिकों के साथ यात्रियों को एक से डेढ़ घंटे देरी से गंतव्यों तक पहुंचना पड़ रहा है। खासतौर पर सुबह और शाम के समय हालात बदतर हो रहे हैं।
बाड़ी ब्राह्मणा इंडस्ट्रीज एसोसिएशन के अध्यक्ष ललित महाजन ने बताया कि हाईवे पर किसी भी प्रोजेक्ट को शुरू करने से पहले यातायात सुचारू बनाने के लिए आरओडब्ल्यू (राइट आफ वे) देना जरूरी होता है, लेकिन बाड़ी ब्राह्मणा चौक पर ऐसा नहीं किया गया। हालांकि इस दिशा में काम हो रहा है। बलोल नाले से सरोर तक कार्य चल रहे हैं। मगर चौक पर जाम की समस्या गंभीर रूप धारण कर चुकी है। ब्राह्मणा क्षेत्र की करीब 600 औद्योगिक इकाइयों में प्रतिदिन 20 से 25 हजार श्रमिकों की आवाजाही होती है। चौक से छह लेन निकलती हैं, पर वैकल्पिक मार्ग की व्यवस्था न होने के कारण खासतौर पर सुबह 8ः30 से 10ः30 बजे और शाम को 5 से 8 बजे के बीच भारी जाम लग रहा है। समस्या को लेकर जिला प्रशासन और एनएचएआई के अधिकारियों को अवगत कराया गया। इसके बावजूद समाधान नहीं हो सका।
विज्ञापन

पांच महीने से गंभीर हो रही है समस्या
श्रमिक शमशेर ने बताया कि रोजाना औद्योगिक इकाई में जाना होता है। पिछले 4-5 माह से चौक पर जाम से राहत नहीं मिलने के कारण अक्सर गंतव्य तक देरी से पहुंच रहे हैं। इसी तरह मोहेंद्र कुमार ने बताया कि सुबह व शाम को बाड़ी ब्राह्मणा के अलावा वीरपुर, बिश्नाह और जम्मू से आने वाले ट्रैफिक का अधिक लोड रहता है। सिडको और बाड़ी ब्राह्मणा चौक से छह स्थानों से आवाजाही होती है। वैकल्पिक मार्ग न होने के कारण मुख्य सड़क से जाम की समस्या बढ़ रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


यातायात सुचारू बनाने को जरूरी कदम उठा रहे
भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) के क्षेत्रीय अधिकारी शिव शंकर ने बताया कि कठुआ से कटड़ा तक करीब 140 किलोमीटर एक्सप्रेस-वे का निर्माण किया जा रहा है। पांच पैकेज में काम किया जाना है और चार में शुरू हो गया है। इसमें कुंजवानी से सिद्दड़ा और दोमेल से कटड़ा तक निर्माण भी शामिल है। सितंबर 2025 तक काम पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है। एक्सप्रेस-वे के निर्माण में यातायात को सुचारू बनाए रखने के लिए सभी जरूरी कदम उठाए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed